{"_id":"cd6432e4609e8e6f55dccad3dc62cbdd","slug":"uttrakhandi-culture-displayed-in-south-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ कोरिया में दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउथ कोरिया में दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 05 Jan 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ कोरिया में जनवरी के तीसरे सप्ताह में स्कीइंग के जादू के बीच उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक दिखाई देगी।
विज्ञापन
तीन खिलाड़ियों और एक कोच को चुना
कोरिया के ड्रीम प्रोग्राम में पहली बार शामिल हो रहे भारत की ओर से विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों और एक कोच को चुना है। इस दौरान यह टीम सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक पेश करेगी।
विंटर गेम्स को आगे बढ़ाने और इस खेल में विकास कर रहे देशों के लिए दक्षिण कोरिया में 12 से 26 जनवरी के बीच ड्रीम स्कीइंग प्रोग्राम का आयोजन होना है। जिसमें करीब अंडर-15 साल की उम्र के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रोग्राम में पहली बार शामिल हो रहे भारतीय टीम में उत्तराखंड के देव सूर्य(देहरादून), अभिषेक और विकास(जोशीमठ) को चुना गया है, जबकि भारतीय जूनियर टीम के कोच अजय भट्ट(जोशीमठ) को कोच कम मैनेजर के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम को पहली बार प्रतिभाग करने का मौका मिला
विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एसएस पटवाल ने बताया कि दक्षिण कोरिया हर साल जूनियर खिलाड़ियों के लिए स्कीइंग का ड्रीम प्रोग्राम आयोजित करता है। जिसमें भारतीय टीम को पहली बार प्रतिभाग करने का मौका मिला है।
उन्होंने बताया कि टीम में देश में स्कीइंग के टॉप खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 12 जनवरी को टीम दक्षिण कोरिया के लिए रवाना होगी, जबकि 26 जनवरी को वापसी है। प्रोग्राम में दौरान खिलाड़ियों को स्कीइंग की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
इसके साथ ही स्कीइंग के आधुनिक उपकरण और तकनीकि का भी ज्ञान मिलेगा। खिलाड़ियों को साउथ कोरिया के प्रमुख स्थानों की सैर भी कराई जाएगी।