{"_id":"38ea007272d367d652ef138e80d6e425","slug":"uttrakhand-disaster-house-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से टूटे मकान की कीमत केवल 15 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से टूटे मकान की कीमत केवल 15 हजार
अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Tue, 08 Oct 2013 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड आपदा को तीन महीने से ज्यादा हो गए हैं। जबकि अभी तक स्थानीय लोगों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आपदा प्रभावितों को अभी तक आर्थिक मदद नहीं मिली है। उप्पू के गांव से प्रभावित चार परिवारों ने प्रशासन से मानक के अनुरूप उन्हें आर्थिक मदद देने की मांग की है।
जून में हुई भारी बारिश से थौलधार ब्लाक में ग्राम मल्ला उप्पू की जूरी देवी, महेशानंद, भुवना देवी और कीड़ी देवी आदि के मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। जूरी देवी किराए के मकान में रह रही हैं तो अन्य प्रभावित जर्जर कमरों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
पिछले वर्ष मिली मदद का हवाला
उन्हें मात्र 15-15 हजार की राहत दी गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद नेगी ने बताया कि पिछले वर्ष कीड़ी देवी का मकान क्षतिग्रस्त होने पर प्रशासन की ओर से उन्हें 6300 दिए गए थे, लेकिन इस बारिश से उनका मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि प्रशासन पिछले वर्ष मिली मदद का हवाला देकर आर्थिक राहत देने से इनकार कर रहा है। उन्होंने बताया कि अवर अभियंता ने मौके का निरीक्षण किए बिना ही क्षति की रिपोर्ट दी है, जिससे प्रभावितों को मानक के अनुरूप मदद नहीं मिल पाई है। 26 अगस्त को एसडीएम ने जांच का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक स्थलीय निरीक्षण नहीं किया गया है।
विज्ञापन