फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttrakhand disaster damage counting

अब पता लगेगा आपदा से कितना हुआ नुकसान?

Sun, 20 Oct 2013 07:29 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 20 Oct 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
uttrakhand disaster damage counting

उत्तराखंड में आई आपदा ने पूरे प्रदेश का नक्शा बिगाड़ दिया है। प्रशासन और स्थानीय लोग इससे लगातार जूझ रहे हैं। करीब 4 महीने बाद सरकार ने आपदा से हुए नुकसान के मुल्यांकन के लिए टीम बनाई है।

विज्ञापन


टीम केदारनाथ रवाना
इसके लिए केदारनाथ धाम सहित पैदल मार्ग पर दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त परिसपंत्तियों के वृहद सर्वेक्षण और मूल्यांकन हेतु जिलाधिकारी डा. राघव लंघर के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम केदारनाथ रवाना हो गई है। टीम सोमवार से धाम में वार्डवार मूल्यांकन करेगी।
विज्ञापन


सरकारी परिसंपत्तियां भी क्षतिग्रस्त
16 और 17 जून को आए जलप्रलय से नगर पंचायत केदारनाथ, गरुड़चट्टी, घिनुरपाणी, रामबाड़ा, गौरीकुंड और सोनप्रयाग में काफी संख्या में निजी परिसंपत्तियां, होटल, ढाबे, दुकान, धर्मशाला, लॉज और सरकारी परिसंपत्तियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। अभी तक प्रभावितों के मुआवजा संबंधी प्रकरणों का निस्तारण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत माह राजस्व,  सिंचाई और लोनिवि की संयुक्त टीम द्वारा क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का प्रारंभिक सर्वेक्षण कर लिया गया है। अब प्रभावित लोगों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में व्यापक सर्वेक्षण किया जा रहा है।

डीएम डा. लंघर ने बताया कि प्रभावित भवन स्वामियों को क्षति के सापेक्ष मानकों के तहत राहत सहायता राशि वितरण की जानी है।

इससे पूर्व केदारनाथ, घिनुरपाणी और गरुड़चट्टी में राजस्व, सिंचाई, लोनिवि नगर पंचायत और जिला पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा वृहद सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण में भवन स्वामी भी अभिलेख/साक्ष्यों सहित मौजूद रहेंगे। ताकि किसी प्रकार की आपत्ति और दावों का मौके पर ही निस्तारण हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed