{"_id":"61c2e8cfa5269758d044d8f1","slug":"uttarkhand-former-cm-harish-rawat-tweets-and-attacks-congress-party-high-command-of-not-supporting-indirectly-also-hints-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश रावत की नाराजगी: कांग्रेस संगठन पर उठाए सवाल, बोले- अब बहुत हो गया, नया साल रास्ता दिखा दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश रावत की नाराजगी: कांग्रेस संगठन पर उठाए सवाल, बोले- अब बहुत हो गया, नया साल रास्ता दिखा दे
Wed, 22 Dec 2021 02:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:43 PM IST
सार
हरीश रावत ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं और उनमें अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस आलाकमान के रवैये पर अंगुली उठाते हुए कुछ ऐसा भी लिख दिया है जिसे कुछ लोग उनके रिटायरमेंट से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता हरीश रावत।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले कुछ ही महीने में उत्तराखंड में चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में अमूमन हर सर्वे में कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के तौर पर सामने आने वाले हरीश रावत के कुछ ऐसे ट्वीट सामने आए हैं जो हाईकमांड से उनकी नाराजगी दिखाते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस आलाकमान के रवैये पर अंगुली उठाते हुए कुछ ऐसा भी लिख दिया है जिसे कुछ लोग उनके रिटायरमेंट से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
हरीश रावत ने ट्वीट कर लिखा, 'है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है, सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है!'
विज्ञापन
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है "न दैन्यं न पलायनम्" बड़ी उहापोह की स्थिति में हूंं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि भगवना केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे।'
विज्ञापन