फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarkhand board toppers honoured by amar ujala.

सीएम रावत के हाथों हुआ उत्तराखंड के मेधावियों का सम्मान

Sat, 03 Sep 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Sep 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
uttarkhand board toppers honoured by amar ujala.
मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : AmarUjala
देहरादून में शनिवार को अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान में उत्तराखंड बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की बेहतरी के लिए काम कर रही है। अमर उजाला हमेशा प्रदेश की प्रतिभाओं को सामने लाने और आगे बढ़ाने में योगदान देता है, जिसके लिए अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए।
विज्ञापन

मेधावियों ने किया हमें प्रेरित: सीएम

uttarkhand board toppers honoured by amar ujala.
मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : AmarUjala

दूर-दराज सुविधाविहीन क्षेत्रों के बच्चों ने अपनी मेधा के बल पर प्रदेश के टॉपर्स में स्थान बनाया है। बिना शिक्षकों और सुविधाओं के उन्होंने हमें प्रेरित करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकता है। अगर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए जल्द प्रयास नही किए तो हम पीछे छूट जायेंगे। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, महापौर विनोद चमोली, विधायक गणेश जोशी, हरबंस कपूर, राजकुमार समेत अन्य मौजूद रहे। उन्होंने भी छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed