{"_id":"686143aff4772dc5920d4fdb","slug":"uttarkashi-vehicle-fell-into-the-swollen-rupin-river-driver-climbed-on-the-roof-to-save-his-life-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: उफनाई ओबरा नदी में गिरा वाहन, जान बचाने को छत पर चढ़ा चालक, घंटों फंसा रहा, वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: उफनाई ओबरा नदी में गिरा वाहन, जान बचाने को छत पर चढ़ा चालक, घंटों फंसा रहा, वीडियो
Sun, 29 Jun 2025 07:21 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 29 Jun 2025 07:21 PM IST
सार
Uttarkashi News: वाहन में मात्र चालक ही सवार था। उसने कुछ देर पहले ही सवारियों को उतार दिया था। तभी उसका वाहन नदी में जा गिरा। जान बचाने लिए वह वाहन की छत पर चढ़ गया।
विज्ञापन
वाहन में फंसा ड्राइवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरकाशी में मोरी विकासखंड की लिवाड़ी फीताड़ी सड़क पर एक वाहन नदी में जा गिरा। नदी उफान पर थी, इसलिए वाहन बहकर नदी में बीच में अटक गया। ड्राइवर जान बचाने के लिए तुरंत वाहन की छत पर चढ़ गया और मदद के लिए आवाज लगाने लगा। उसके बाद स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेसक्यू अभियान चलाकर रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
Uttarkashi Cloudburst: यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास बादल फटा...नौ मजदूर लापता, दो के शव बरामद
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मोरी तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने बताया कि रविवार शाम को एक वाहन सवारियां लेकर जखोल-लिवाडी-फीताड़ी मोटर मार्ग पर जा रहा था। कच्ची सड़क होने के कारण वाहन चालक राजू राणा ने बेंचा नामे खड्ड के समीप सड़क पर कीचड़ और चढ़ाई होने के कारण गाड़ी में बैठी सवारियों को उतार दिया था। उसके बाद चालक ने वाहन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन के ब्रेक न लगने के कारण वह सीधा नदी में जा गिरा।
विज्ञापन
वाहन चालक किसी प्रकार से दरवाजा खोलकर गाड़ी की छत पर जा चढ़ा, इस दौरान गनीमत यह रही कि वाहन किसी बड़े पत्थर पर अटक गया। उसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी के सहारे चालक को सुरक्षित रेसक्यू किया। उसे हल्की चोट आई थी, जिसे निजी वाहन से उपचार के लिए मोरी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन