फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Tunnel Collapse Hercules aircraft had rescued in Kedarnath disaster now again became helpful

Uttarkashi Tunnel Collapse: केदारनाथ आपदा में भी संकटमोचन बना था हरक्यूलिस विमान, अब फिर बना 'मददगार'

Thu, 16 Nov 2023 12:35 PM IST
अलका त्यागी गंभीरपाल परमार, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़
गंभीरपाल परमार, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Nov 2023 12:35 PM IST
सार

Uttarkashi Tunnel Collapse News: वर्ष 2013 में भागीरथी नदी में विनाशकारी बाढ़ आई थी। तब चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर हरक्यूलिस विमान के जरिये टैंकरों से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) भेजा गया था, लेकिन वापसी में यह विमान दिल्ली व अन्य राज्यों के तीर्थयात्रियों को भी अपने साथ ले गया था

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Hercules aircraft had rescued in Kedarnath disaster now again became helpful
उत्तरकाशी में हरक्यूलिस विमान - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे में भारतीय वायुसेना का मालवाहक विमान हरक्यूलिस फिर संकटमोचन की भूमिका में है। वर्ष 2013 की आपदा में भी सड़क मार्ग अवरुद्ध होने पर इसी विमान से जगह-जगह फंसे तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू कर दिल्ली छोड़ा गया था।

विज्ञापन


दरअसल वर्ष 2013 में भागीरथी नदी में विनाशकारी बाढ़ आई थी। जिससे सड़क मार्ग अवरूद्ध होने पर हजारों तीर्थयात्री जगह-जगह फंस गए थे। ऐसे में राज्य सरकार ने वायुसेना की मदद ली थी। वायुसेना ने एमआई-17 हर्षिल सेना के हेलिपैड से हजारों लोगों को रेस्क्यू कर चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंचाया था।
विज्ञापन


Uttarkashi Tunnel Collapse: सिलक्यारा साइट पर सुरक्षा कड़ी, जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन




बाद में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर हरक्यूलिस विमान के जरिये टैंकरों से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) भेजा गया था, लेकिन वापसी में यह विमान दिल्ली व अन्य राज्यों के तीर्थयात्रियों को भी अपने साथ ले गया था और उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा।

अब सिलक्यारा टनल हादसे में वायुसेना के तीन हरक्यूलिस विमान भारी मशीनें लेकर पहुंचे हैं। हालांकि एक हरक्यूलिस विमान में मशीन का हिस्सा फंसा हुआ है। खबर लिखे जाने तक यह हिस्सा नहीं निकल पाया है। वायुसेना से जुड़े स्टाफ के लोग हाईड्रा से विमान में फंसी मशीन को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। 

क्या है हरक्यूलिस

अमेरिका में निर्मित हरक्यूलिस चार इंजन टर्बोप्रॉप वाला सैन्य परिवहन विमान है। भारतीय वायुसेना इस विमान का उपयोग विभिन्न देशों में युद्ध आदि कारणों से फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए करती रही है। इसके अलावा आपदा के दौरान भी इस विमान का प्रयोग किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed