Uttarkashi Tunnel Rescue Live: सुरंग में राहत-बचाव कार्य जारी, मजदूरों को निकालने में लगेगा दो दिन का समय
Uttarakhand Uttarkashi Tunnel Collapse Accident Rescue News Live: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में बीते रविवार तड़के हुए हादसे में तकरीबन 40 मजदूर फंसे हैं। मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि आज गुरुवार को मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मलबे में नौ मीटर तक डाले पाइप
आईटीबीपी और एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
खाने की आपूर्ति के लिए डाले जा रहे 125 एमएम के पाइप
मजदूरों को निकालने में लगेगा एक दो दिन का समय
मजदूरों से की जा रही बात
सुरंग में शुरू हुई ड्रिलिंग
मंत्री वीके सिंह ने ली जानकारी
केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा में साइट पर पहुंचकर निरीक्षण किया और रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने हादसे की समीक्षा भी की।
सभी लोग सुरक्षित, जल्द निकाले जाएंगे मजदूर-सीएम धामी
#WATCH उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटनास्थल पर चल रहे बचाव अभियान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मशीन इंस्टॉल हो गई है और वहां काम शुरु हो गया है...सभी एक-दूसरे के समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। स्थिति थोड़ी कठिन है...सभी लोगों से लगातार संपर्क हो रहा है और उनके लिए… pic.twitter.com/OAgGjiomdz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2023
सिलक्यारा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह
#WATCH उत्तराखंड: केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2023
उन्होंने कहा, "काम चल रहा है...चीजे भेज दी गई हैं.. हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं..." pic.twitter.com/wuO3UNPezb
मशीनें उतारकर वापस लौटे हरक्यूलिस विमान
चिन्यालीसौड हवाई अड्डे पर बुधवार से रुके हुए हरक्यूलिस विमानों ने आज सुबह 11बजे मशीनें उतार कर वापस दिल्ली गाजियाबाद हिंडन एयरबेस के लिए उड़ान भरी।