{"_id":"5b02f11c4f1c1bdf408b6cba","slug":"uttarkashi-three-mountaineer-climb-mount-everest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: तीन पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट किया फतह, सबसे कम उम्र की पर्वतारोही का संघर्ष काबिले तारिफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: तीन पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट किया फतह, सबसे कम उम्र की पर्वतारोही का संघर्ष काबिले तारिफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 22 May 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
mount Everest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां गंगा की गोद और हिमालय की छांव में बसे उत्तरकाशी जनपद के तीन पर्वतारोहियों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर लिया है।
विज्ञापन
इनमें से नाल्ड गांव की पूनम राणा तथा नाकुरी के संदीप टोलिया ने प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं टाटा स्टील फाउंडेशन की निदेशक बछेंद्री पाल के दिशानिर्देश में फतह हासिल की है। जबकि बड़ाहाट के रवि चौहान ने उत्तराखंड पुलिस के नेतृत्व में यह उपल्बधी प्राप्त की है। इन तीनों की सफलता के साथ ही जनपद में ऐवरेस्ट फतह करने वाले व्यक्तियों की सूची भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
सोमवार का दिन पर्वतारोहियों की भूमि उत्तरकाशी के लिए नई उपल्बधियां लेकर आया है। आज के दिन जनपद के तीन पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट फतह की है। इनमें से नाल्ड गांव की 21 वर्षीय पूनम उम्र के लिहाज से सबसे छोटी है। लेकिन उसकी जिंदगी में आई मुसिबतों को देखते हुए उसकी यह कामियाबी सबसे बड़ी साबित हुई है। पूनम ने बचपन में ही अपने माता पिता को खो दिया था। जबकि उसके दो भाइयों की कुछ साल पूर्व ही अचानक मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बछेंद्री पाल ने दिया सहारा
poonam rana
जिसके बाद दुनिया की पहली महिला एवरेस्टर बछेंद्री पाल ने उसे सहारा देकर पर्वतारोहण में निपुण बनाया। पूनम के हुनर को पहचानकर उन्होंने उसका चयन टाटा स्टील फाउंडेशन की वर्ष 2018 में माउंट एवरेस्ट अभियान पर जाने वाले दल में किया। विगत जनवरी माह में वह दक्षिण अमेरिका के 6962 मीटर ऊंचे माउंट आकोंकागुआ अभियान पर गई थी। लेकिन वहां भी खराब मौसम के चलते उसे आधे मार्ग से लौटना पड़ा। इन नाकामियों के बाद भी पूनम ने हार नहीं मानी और पहले से अधिक मेहनत से तैयारी की। जिसका परिणाम आज उसे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह कर मिला है।
वहीं नाकुरी गांव के 42 वर्षीय संदीप टोलिया भी टाटा स्टील फाउंडेशन के दल में शामिल थे। उन्होंने भी पूनम के साथ ऐवरेस्ट फतह किया।
उधर बाड़ाहाट निवासी और एसडीआरएफ में कार्यरत 32 वर्षीय रवि चौहान ने अपने बचपन के सपने को पूरा किया है। वह उत्तराखंड पुलिस के एवरेस्ट अभियान दल में शामिल थे। रवि की इस सफलता पर उनके माता पिता गायत्री देवी एवं चयन सिंह चौहान तथा पत्नी किरन चौहान ने खुशी जाहिर की है।
उत्तरकाशी जनपद में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही
1- बछेंद्री पाल, 2- विष्णु सेमवाल, 3- दशरथ सिंह रावत, 4- खुशाल राणा, 5- सतल सिंह, 6- विनोद गुसांई, 7- सुमन कुटियाल, 8- सविता मार्तोलिया, 9- संदीप टोलिया, 10- रवि चौहान तथा 11- पूनम राणा।