फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Silkyara Tunnel: SDRF personnel and workers will rehearse to start de-watering in Silkyara Tunnel

Uttarkashi: सिलक्यारा सुरंग में डी-वाटरिंग के लिए एसडीआरएफ के जवान करेंगे पूर्वाभ्यास...जानें ये नए अपडेट

Thu, 15 Feb 2024 12:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 Feb 2024 12:07 PM IST
सार

ऑगर मशीन से मलबे में डाले गए 800 एमएम पाइप के मलबे के पार वाले छोर के पास दस मीटर तक सुरक्षात्मक कार्य व चढ़ने व उतरने के लिए बेस तैयार किया जाना है। जिसके तैयार होने के बाद ही यहां डी-वाटरिंग शुरू करने की कार्यवाही शुरू हो पाएगी।

विज्ञापन
Uttarkashi Silkyara Tunnel: SDRF personnel and workers will rehearse to start de-watering in Silkyara Tunnel
सिलक्यारा सुरंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिलक्यारा सुरंग में डी-वाटरिंग शुरू करने के लिए एसडीआरएफ के जवान और श्रमिक पूर्वाभ्यास करेंगे। कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल ने डी-वाटरिंग के लिए एसडीआरएफ से सहयोग मांगा है। जिस पर एसडीआरएफ के 15 जवान सिलक्यारा पहुंच चुके हैं। दो से तीन दिन में यहां डी-वाटरिंग का काम शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दरअसल, बीते 12 नवंबर को निर्माणाधीन सिलक्यारा पोलगांव सुरंग में भूस्खलन की घटना घटी थी। जिसके चलते सुरंग निर्माण में लगे 41 श्रमिक फंस गए थे। जिन्हें 17 दिन बाद सकुशल बाहर निकाला गया था। हादसे के बाद से सिलक्यारा छोर से सुरंग का निर्माण बंद है। केंद्र से अनुमति मिलने के बाद निर्माण शुरू करने के लिए सावधानी के साथ कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

इसी क्रम में निर्माण शुरू करने से पहले सुरंग के अंदर रिसाव से जमा पानी को बाहर निकालने के लिए डी-वाटरिंग की जानी है। जिसके लिए होरिजेंटल स्ट्रेंग्थनिंग याने क्षैतिज सुदृढ़ीकरण और ह्यूम पाइप बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबमर्सिबल पंप सेट चालू करवाए जाएंगे
अब ऑगर मशीन से मलबे में डाले गए 800 एमएम पाइप के मलबे के पार वाले छोर के पास दस मीटर तक सुरक्षात्मक कार्य व चढ़ने व उतरने के लिए बेस तैयार किया जाना है। जिसके तैयार होने के बाद ही यहां डी-वाटरिंग शुरू करने की कार्यवाही शुरू हो पाएगी। इसके लिए जिन पाइपों से श्रमिकों को बाहर निकाला गया था, उन्हीं पाइपों से एसडीआरएफ के जवानों व श्रमिकों को अंदर फेजकर सबमर्सिबल पंप सेट चालू करवाए जाएंगे। एसडीआरएफ के निरीक्षक जगदंबा प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि एसआई सुरेश बिजल्वाण के नेतृत्व में 14 जवान सिलक्यारा में डी-वाटरिंग के लिए पूर्वाभ्यास कर रहे हैं।

डी-वाटरिंग चालू होने में अभी दो से तीन दिन का समय लगेगा। इसके लिए मलबे के पार हुए 800 एमएम पाइप के 10 मीटर तक सुरक्षात्मक कार्य और चढ़ने-उतरने के लिए बेस तैयार करने की योजना है। यह काम होने के बाद ही डी-वाटरिंग शुरू करवाई जाएगी। -कर्नल दीपक पाटिल, महाप्रबंधक एनएचआईडीसीएल।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  राज्यसभा सांसद के लिए महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन, सीएम धामी और प्रदेश प्रभारी गौतम रहे मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed