फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Purola incident CM Dhami sai strict action will be taken against promote love and land jihad

Uttarkashi: पुरोला की घटना के बाद चेकिंग अभियान तेज... सीएम ने कहा- लव और लैंड जिहाद नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Sun, 11 Jun 2023 11:40 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Jun 2023 11:40 AM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे है। उत्तरकाशी में पुरोला की घटना को लेकर माहौल गरमाया है। लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। सीएम धामी ने घटना को लेकर कहा कि प्रदेश का माहौल ख्रराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Uttarkashi Purola incident CM Dhami sai strict action will be taken against promote love and land jihad
उत्तरकाशी पहुंचे सीएम - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद और लैंड जिहाद बढ़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश में जनसंख्या अनियंत्रण की स्थिति देखने को मिल रही है। राज्य में संदिग्ध लोग हैं जो यहां की शांति को भंग कर रहे हैं। उनके क्राइम रिकॉर्ड की जानकारी नहीं है, इसलिए पुलिस को चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के मैदान में सरकारी स्टॉल का निरीक्षण किया। सीएम धामी ने उत्तरकाशी को विभिन्न योजनाओं की सौगात दी।

विज्ञापन


तीन विधायकों ने अपना मांगपत्र मुख्यमंत्री के सामने रखा
136.99 करोड़ की लागत की सड़क, शिक्षा, पेयजल आदि की 54 योजनाओं का लोकार्पण और 210.11 करोड़ की लागत की 56 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें कंसेण गांव में हेलीपैड निर्माण का शिलान्यास महत्वपूर्ण है। इससे जनपद को पर्यटन सहित आपातकालीन स्थिति में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड आज अग्रणी प्रदेशों की पंक्ति में खड़ा होने जा रहा है। हमने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को मिटाने के लिए सभी कार्यालयों में 1064 नंबर का बोर्ड लगाने के आदेश दे दिए हैं।


इससे कोई भी शिकायत करेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी। सीएम ने कहा प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही टिहरी लेक डेवलपमेंट योजना धरातल पर उतरेगी। सीएम ने मिलेट योजना का भी शुभारंभ किया। कहा कि प्रदेश में बागवानी को बढ़ाने के लिए वह एप्पल व किवी मिशन चलाया जा रहा है। इस दौरान जिले की तीन विधानसभाओं के विधायकों ने अपना मांगपत्र मुख्यमंत्री के सामने रखा।

जनपद के लिए घोषणाएं

1. एवरेस्ट विजेता शहीद सविता कंसवाल के नाम रखा जाएगा राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी का नाम।

2. उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में तांबाखानी से तिलोथ से लक्षेश्वर तक आस्था पथ का निर्माण।

3. धनारी पटूड़ी मोटर मार्ग को सेम मुखेम से जोड़ा जाएगा।

4. मुख्य बाजार सहित लिसा डिपो में पार्किंग का निर्माण।

5. ज्ञानसू-साल्ड उपरिकोट मोटर मार्ग को यमुनोत्री धाम से जोड़ने के लिए स्यानाचट्टी तक जोड़ा जाएगा।

6. मोरी-आराकोट मोटर मार्ग को जिला मार्ग घोषित किया जाएगा।

7. जखोल-धारा मोटर मार्ग का नवनिर्माण।

8. नौगांव-गड़-अंबेडकर मोटर मार्ग का नवनिर्माण।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: वीकेंड पर आया वाहनों का रेला, 30 किमी तक रेंग-रेंगकर चले, टूरिस्ट की उमड़ी भीड़...देखें तस्वीरें

9. खरसाली-मालाथाच सहित हनुमाचट्टी गुलाबीकांठा ट्रैक का विकास।

10. राजकीय नवोदय विद्यालय चिन्यालीसौड़ के भवन की स्वीकृति।

11. सरनौल-सरूताल पर्यटन सर्किट का विकास।

12. बड़कोट-चिन्यालीसौड़ में ईको पार्क का निर्माण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed