फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi : Patients reached for treatment after walking 15 km from border villages

Uttarkashi : सीमांत गांवों से 15 किमी पैदल चलकर इलाज कराने पहुंचे मरीज, अमर उजाला ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

Sat, 15 Apr 2023 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 06:00 AM IST
सार

शिविर में उन्हें मुफ्त इलाज और दवाएं दी गईं। चार दिन में 1560 लोगों ने अपना इलाज कराया।

विज्ञापन
Uttarkashi : Patients reached for treatment after walking 15 km from border villages
शिविर में पहुंचे लोग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमांत जिले उत्तरकाशी के सर्वाधिक दुर्गम मोरी ब्लाॅक में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर स्वास्थ्य शिविर लगे तो 15-15 किमी तक पैदल चलकर सैकड़ों ग्रामीण इलाज कराने पहुंचे। शिविर में उन्हें मुफ्त इलाज और दवाएं दी गईं। चार दिन में 1560 लोगों ने अपना इलाज कराया। इलाज कराने पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि जिले के इन दुर्गम और पिछड़े क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सहज उपलब्ध नहीं है। जिले के सीमांत गांवों के लोगों को इलाज के लिए 60 से 80 किमी तक जाना पड़ता है। इसमें से 20  किमी तक उन्हें पैदल चलना पड़ता है।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन ने महंत इन्दिरेश अस्पताल के साथ मिलकर सीमांत गांवों में चार दिन तक स्वास्थ्य शिविर लगाए। सबसे पहला शिविर मोरी ब्लाॅक जीआईसी दौंणी में लगा। इसके बाद जीआईसी जखोल, सांकरी और आराकोट में चिकित्सा शिविर लगाए गए। इन चारों शिविरों में 1343 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। िशविरों में इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह देखते ही बना।
विज्ञापन


जिले की गंगा घाटी में ग्राम पंचायत मनेरी, लौंथरू बयाणा, सैंज, सौरा गांव में मेडिकल कैंप आयोजित हुए। इनमें 217 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान उन्हें निशुल्क जांचों संग मुफ्त दवाइयां भी दी गई। ओसला गंगाड़ सहित ढाटमीर, पवाणी गांव से कैंप पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें जांच कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए उन्हें पैदल और मुख्य मार्ग के जरिये 50 किमी का फासला तय करना पड़ता है। शिविरों में ईसीजी, शुगर, बीपी व ब्लड से संबंधित जांचें निशुल्क उपलब्ध होने से वे काफी खुश और उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोड़ों के दर्द और बुखार से पीड़ित थे ग्रामीण 
चिकित्सकों के मुताबिक, यहां अधिकांश ग्रामीणों में जोड़ों के दर्द, खांसी, बुखार, पेट व आंखों से संबंधित दिक्कतें देखने को मिलीं। सांकरी में आर्थोपैडिक सर्जन डॉ अभिषेक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आदिति, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आकाश ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। क्षेत्र में बुखार और खांसी के सबसे अधिक मरीज देखने को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed