उत्तरकाशी: पापड़गाड़ में भारी मलबा आने से प्रशासन अलर्ट, नदी के जलस्तर पर निगरानी, मौके पर पहुंची टीम
उत्तरकाशी पापड़गाड़ में बाढ़ की सूचना से प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। नदी के जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तहसील भटवाड़ी क्षेत्र के पापड़गाड़ में मंगलवार को बाढ़ आने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर आ गए। स्थिति को देखते हुए यूजेवीएनएल मनेरी, जोशियाड़ा और धरासू को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं, क्षेत्र में सतर्कता बरतने और नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
तहसीलदार भटवाड़ी, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व उपनिरीक्षक को मामले में अवगत कराया गया है। संबंधित टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल पापड़गाड़ की स्थिति सामान्य बताई गई है।
मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास भू-धंसाव
मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास आज मंगलवार सुबह करीब पांच बजे भू-धंसाव होने से सड़क यातायात के लिए बंद हो गया। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने और सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया।
ये भी पढे़ं...दुष्कर्मकांड पर भड़का जनआक्रोश: लोगों ने होटल में की तोड़फोड़; पुलिस बल मौजूद, काले कारोबार की खुली परतें
लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रदीप सिंह शाही ने बताया कि मौके पर रोड़ कटिंग कार्य चल रहा है। इस स्थान पर हिल साइड कटिंग का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम लगातार सड़क खोलने में जुटी हुई है। जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं मार्ग बंद होने से मसूरी और देहरादून के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।