फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News Landslide became a problem in Dharasu, administration started efforts for an alternative route

Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे पर धरासू में भूस्खलन बना नासूर, वैकल्पिक मार्ग के लिए प्रशासन ने शुरू की कवायद

Thu, 04 Sep 2025 08:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Sep 2025 08:54 PM IST
सार

प्रशासन ने 108 किलोमीटर लंबे उत्तरकाशी-संकूर्णाधार-धौन्तरी-रातलधार-लम्बगांव-डोबराचांटी पुल-जाख-चम्बा मोटर मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में चिह्नित किया है।

विज्ञापन
Uttarkashi News Landslide became a problem in Dharasu, administration started efforts for an alternative route
धरासू में गंगोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इस मानसून सीजन में धरासू के पास लगातार हो रहा भूस्खलन गंगोत्री हाईवे के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। बृहस्पतिवार को भूस्खलन के कारण मलबा और बोल्डर आने से हाईवे करीब 6 घंटे तक बंद रहा जिससे यात्रियों और वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस सीजन में यह समस्या हर दिन की हो गई है जिससे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन


बुधवार को हाईवे 10 घंटे तक बंद रहा था जिसमें सैकड़ों यात्रियों के साथ दो एंबुलेंस भी फंसी रहीं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्थलीय निरीक्षण किया और मानसून सीजन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग पर विचार किया।
विज्ञापन


प्रशासन ने 108 किलोमीटर लंबे उत्तरकाशी-संकूर्णाधार-धौन्तरी-रातलधार-लम्बगांव-डोबराचांटी पुल-जाख-चम्बा मोटर मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में चिह्नित किया है। यह मार्ग उत्तरकाशी और टिहरी जिलों को जोड़ता है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने टिहरी के जिलाधिकारी को एक पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: यमुनोत्री हाईवे 12वें दिन भी बाधित, मकानों और होटलों में दरारें, बदरीनाथ हाईवे पर मलबा बना मुसीबत

पत्र में अनुरोध किया गया है कि टिहरी जिले की संबंधित निर्माण इकाइयां, लोक निर्माण विभाग और एनएच को इस वैकल्पिक मार्ग को नियमित रूप से सुचारू बनाए रखने और संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए जाएं।

डीएम ने जनता से अपील की है कि वे गंगोत्री हाईवे पर यात्रा शुरू करने से पहले उसकी स्थिति की जानकारी जरूर लें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed