फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News government declared Purola Nagar Panchayat President post vacant orders issued

Uttarkashi: भ्रष्टाचार के आरोपों में पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी बर्खास्त, शासन ने जारी किए आदेश

Wed, 02 Aug 2023 06:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Aug 2023 06:34 PM IST
सार

नगरपंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी के खिलाफ बोर्ड के चार सभासदों ने जिलाधिकारी से कोविड के दौरान वित्तीय अनियमितता सहित विभिन्न मदों में सरकारी धन के दुरूपयोग का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
Uttarkashi News government declared Purola Nagar Panchayat President post vacant orders issued
हरिमोहन नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार के आरोपों में सरकार ने पुरोला नगर पंचायत के अध्यक्ष हरिमोहन नेगी को बर्खास्त कर दिया है। इस पद को रिक्त घोषित कर दिया गया है। शासन ने यह निर्णय जिलाधिकारी और शहरी विकास निदेशालय की जांच व नेगी से जवाब मिलने के बाद लिया है।

विज्ञापन


नगर पंचायत पुरोला के वार्ड नंबर 1, 2, 3 और 6 के सभासदों क्रमश: भुवनेश, सुषमा चौहान, धनवीरी चौहान और विनोद नौडियाल ने अध्यक्ष हरिमोहन नेगी पर वित्तीय अनिमितताओं का आरोप लगाते हुए शपथपत्र के साथ लिखित शिकायत डीएम और शहरी विकास निदेशालय को दी थी। अध्यक्ष नेगी पर राज्य वित्त सहित 15वें वित्त और अवस्थापना मदों के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितता, बोर्ड बैठक के प्रस्ताव के अभिलेखों में ओवरराइटिंग, कोविड-19 के दौरान 26.25 लाख के सामान खरीदने, चार कार्मिकों को आउटसोर्सिंग से भर्ती करने, विद्युतीकरण में फर्जीवाड़े, निजी वाहनों में डीजल-पेट्रोल का इस्तेमाल करते हुए नगर पंचायत से भुगतान जैसे संगीन आरोप थे।
विज्ञापन


Nainital: जंगल में घास लेने जा रही महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला, मौके पर तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने पिछले साल आठ जुलाई को जांच रिपोर्ट शासन को भेजी थी, जिसके आधार पर शासन ने इस साल 16 जनवरी को हरिमोहन नेगी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नेगी ने सात फरवरी को अपना जवाब भेजा, जिसके बाद 31 मार्च को शासन ने शहरी विकास निदेशक को मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए। 16 जुलाई को निदेशालय ने शासन को विस्तृत जांच रिपोर्ट उपलब्ध करा दी।

‘...तो तत्काल चुनाव की घोषणा कर देनी चाहिए’

बुधवार को अपर सचिव नवनीत पांडे ने उत्तरकाशी डीएम की जांच रिपोर्ट, हरिमोहन नेगी के जवाब और शहरी विकास निदेशालय की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर अध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष पद को रिक्त घोषित करते हुए प्रशासक बैठा दिया गया है। उधर, हरिमोहन नेगी का कहना है कि अगर शासन ने नगरपंचायत अध्यक्ष पद को रिक्त करने की घोषणा की है तो तत्काल अधिसूचना जारी कर चुनाव की घोषणा कर देनी चाहिए। हम इस आदेश के खिलाफ जनता की अदालत में जाएंगे। जनता स्वयं फैसला लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed