फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi news Full ban on entry of hawkers in Purola and men will not cut women hair in salons

Uttarkashi: पुरोला में फेरी वालों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, सैलून में पुरुष नहीं काटेंगे महिलाओं के बाल

Fri, 23 Jun 2023 08:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 Jun 2023 08:00 PM IST
सार

Uttarkashi Purola News: पुरोला के नए थानाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने पदभार ग्रहण करते ही नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए व्यापार मंडल और सभी समुदाय के लोगों की बैठक ली।

विज्ञापन
Uttarkashi news Full ban on entry of hawkers in Purola and men will not cut women hair in salons
पुरोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी के पुरोला में शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए पुलिस अभी भी प्रयासरत है। इस संबध में पुरोला के नए थानाध्यक्ष ने बीते बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल की बैठक ली थी। बैठक में निर्णय लिया था कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, तब तक फेरीवालों का पुरोला में प्रवेश पूर्णत वर्जित रहेगा।

विज्ञापन


पुरोला के नए थानाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने पदभार ग्रहण करते ही नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए व्यापार मंडल और सभी समुदाय के लोगों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि नगर में पूर्व की भांति सौहार्द और शांति बना कर रखें। थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर में अन्य प्रदेशों से आने वाले व्यक्ति का सत्यापन अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


Dehradun: पिता-पुत्र पर जय श्रीराम का नारा लगाने का बनाया दबाव, विरोध करने पर बुरी तरह पीटा, थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

सैलून को लेकर भी लिया फैसला

बैठक में सैलून और ब्यूटी पार्लर में कोई भी पुरूष कर्मचारी किसी महिला के बाल नहीं काटेगा। वहां पर महिला कर्मचारी की नियुक्त करनी होगी। कहा कि फिलहाल नगर में फेरी वालों का प्रवेश पूर्ण वर्जित किया गया है। पुरोला नगर क्षेत्र में मामला शांत होने के बाद समुदाय विशेष के 22 लोगों की दुकानें खुल चुकी हैं। इन व्यापारियों में चार व्यापारी वह भी शामिल हैं, जो अपनी दुकानें छोड़ कर जा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed