{"_id":"611a62518ebc3e430d6db59f","slug":"uttarkashi-news-fire-broke-out-in-house-after-lpg-cylinder-leakage-in-barkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी: सिलिंडर में लीकेज होने से घर में लगी भीषण आग, बुझाते समय मां-बेटी बुरी तरह झुलसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी: सिलिंडर में लीकेज होने से घर में लगी भीषण आग, बुझाते समय मां-बेटी बुरी तरह झुलसी
Mon, 16 Aug 2021 06:38 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 16 Aug 2021 06:38 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि घटना शाम करीब चार बजे की है। एक घर में गैस सिलेंडर में लीकेज हो रही थी। इसी दौरान वहां सिलेंडर में आग लग गई।
विज्ञापन
घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में उत्तरकाशी के नंदगांव मे सोमवार शाम को एक घर में सिलिंडर में लीकेज होने से आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। वहीं, आग बुझाते समय मां-बेटी बुरी तरह से झुलस गई। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से बडकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब चार बजे की है। एक घर में गैस सिलेंडर में लीकेज हो रही थी। इसी दौरान वहां सिलेंडर में आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुंरत फायर ब्रिगेड को दी। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन सारा सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता रावत ने बताया कि आग बुझाते समय समा देवी व उनकी पुत्री भारती झुलस गई हैं।
विज्ञापन