{"_id":"6492d532d790f298280c9665","slug":"uttarkashi-news-fire-broke-out-due-to-gas-leaking-in-lpg-cylinder-in-house-woman-scorched-badly-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: घर में सिलिंडर में गैस लीक होने से लगी आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: घर में सिलिंडर में गैस लीक होने से लगी आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला, हायर सेंटर रेफर
Wed, 21 Jun 2023 04:27 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 21 Jun 2023 04:27 PM IST
सार
सिलिंडर से गैस पूरी रात लीक होती रही और सुबह महिला ने जब कमरा खोलकर गैस जलाने की कोशिश की तो वहां जोरदार धमाका हुआ। जिससे वह झुलस गई।
विज्ञापन
घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरकाशी के कोटियाल गांव में गैस सिलेंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। इस दौरान घर के अंदर एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून में हायर सेंटर रेफर कर दिया। आग से घर के कमरों और खिड़की दरवाजों को भी नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि प्रेमवती नौटियाल हमेशा की तरह शाम को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। हो सकता है कि उन्होंने चूल्हे का बटन पूरी तरह बंद नहीं किया हो। सिलिंडर से गैस पूरी रात लीक होती रही और सुबह महिला ने जब कमरा खोलकर गैस जलाने की कोशिश की तो वहां जोरदार धमाका हुआ। जिससे वह झुलस गई।

तहसीलदार धनी राम डंगवाल ने राजस्व टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि संभवत: गैस लीक होने से यह घटना हुई।