{"_id":"66c74a6fee73cc82f709ee0e","slug":"uttarkashi-news-bear-attack-on-woman-while-working-in-fields-in-bhatwadi-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: खेतों में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: खेतों में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
Thu, 22 Aug 2024 09:17 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, भटवाड़ी(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, भटवाड़ी(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 22 Aug 2024 09:17 PM IST
सार
Uttarkashi News: महिला खेतों में काम कर रही थी। इसी बीच भालू ने उस पर अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
महिला पर भालू ने किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरकाशी में विकासखंड भटवाड़ी के द्वारी गांव में खेतों में काम कर रही एक महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम व परिजनों ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Tehri Disaster: अतिवृष्टि से प्रभावित घुत्तु गांव पहुंचे सीएम धामी, देखकर भावुक हुए आपदा पीड़ित, तस्वीरें
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे ग्राम द्वारी निवासी संतोषी(40) पत्नी मनमोहन सिंह अपने खेतों में काम कर रही थी। इसी बीच भालू ने उस पर अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले में संतोषी के दोनों पैरों पर गहरे घाव हो गए हैं, जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन