{"_id":"67bf4cff8112ef91bc05368c","slug":"uttarkashi-news-barkot-municipal-council-president-and-his-associate-sent-to-jail-for-assault-and-attempted-mu-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मारपीट व हत्या की कोशिश में बड़कोट नगर पालिकाध्यक्ष व साथी को जेल, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मारपीट व हत्या की कोशिश में बड़कोट नगर पालिकाध्यक्ष व साथी को जेल, पढ़ें पूरा मामला
Wed, 26 Feb 2025 10:50 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:50 PM IST
सार
मंगलवार देर रात नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला ने प्रवीन रावत के वाहन को टक्कर मार दी। प्रवीन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष और उनके साथी ने उन्हें मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
उत्तरकाशी में बड़कोट नगर पालिका के अध्यक्ष और उनके एक साथी पर युवक से मारपीट और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को पुरोला न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि मंगलवार देर रात नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला ने प्रवीन रावत के वाहन को टक्कर मार दी। प्रवीन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष और उनके साथी ने उन्हें मारने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Uttarakhand: थम नहीं रही क्षेत्रवाद पर सियासत...अब मंत्री सुबोध उनियाल का बयान वायरल, कांग्रेस ने साधा निशाना
विज्ञापन
बुधवार को दोनों को पुरोला में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं, क्षेत्र में चर्चा यह भी है कि पालिकाध्यक्ष और प्रवीन रावत के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश थी। इसके चलते ही देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।