फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News Assistant Social Welfare Officer Arrested for Taking Bribery in Uttarkashi

Uttarkashi News: दस हजार रुपये घूस लेते सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा

Thu, 06 Feb 2025 08:44 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Feb 2025 08:44 PM IST
सार

Uttarkashi News: सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत मिली कि अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने 15 हजार रुपये मांगे।

विज्ञापन
Uttarkashi News Assistant Social Welfare Officer Arrested for Taking Bribery in Uttarkashi
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजिलेंस ने उत्तरकाशी में नियुक्त सहायक समाज कल्याण अधिकारी को 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर अधिकारी ने पीड़ित से 15 हजार रुपये मांगे थे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत मिली कि अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने 15 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने अधिकारी को दस हजार रुपये से ज्यादा ना दे पाने को कहा।
विज्ञापन


Uttarakhand News: प्रदेश के चार शहरों में बिजली दरों पर होगी जनसुनवाई, जानें कब और कहां होगी आयोजित
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने आवास आवंटन की पत्रावली समाज कल्याण अधिकारी, उत्तरकाशी को प्रेषित करने के एवज में दस हजार रुपये लेकर पुरोला से सोनाली गांव के पास मोरी जाने वाले रास्ते पर बुलाया। इस शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार करने के बाद टीम ने आरोपी अधिकारी के आवास और अन्य स्थानों पर भी उसकी संपत्ति को लेकर पूछताछ की। वहीं निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन ने गिरफ्तार करने वाली ट्रैप टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed