Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Artificial limbs and calipers distributed to persons with disabilities; talented individuals honored

Dehradun News: दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और कैलिपर वितरित, प्रतिभाओं का किया सम्मान

Sun, 15 Nov 2026 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Artificial limbs and calipers distributed to persons with disabilities; talented individuals honored
देहरादून। गोकुल संस्था की ओर से रविवार को एक होटल में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री खजानदास ने किया। इस दौरान संस्था की ओर से नौ जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग और कैलिपर लगाए गए। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगजनों और संस्था के सेवा कार्यों में सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संस्था के परमाध्यक्ष मोहन जगूड़ी ने बताया कि संस्था दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आय के साधनों से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह और भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. मोहन सिंह पंवार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित सोनम बरनवाल और नितिन पांडे, दृष्टिबाधित दुर्गा दास और व्हीलचेयर उपयोगकर्ता मनवर सिंह रावत ने गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा। गोकुल कंप्यूटर केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जरूरतमंद युवाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। फिजियोथेरेपिस्ट प्रशिता चंद ने फिजियोथेरेपी के महत्व पर जानकारी दी। साथ ही इस दौरान समारोह में उत्तरकाशी और देहरादून के दिव्यांग स्वरोजगारियों ने पहाड़ी उत्पादों और ऊनी वस्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed