फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News 40 people Rescued after stranded on Gomukh trek Chidbasa drain overflow

Uttarkashi: चीड़बासा नाला उफान पर आने से गोमुख ट्रैक पर फंसे 40 लोग, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

Fri, 05 Jul 2024 08:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Jul 2024 08:57 PM IST
सार

चीड़बासा नाला में पानी बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार को मौसम विज्ञान केंद्र के पांच अधिकारी और कर्मचारी के अलावा 35 यात्री यहां फंस गए थे।

विज्ञापन
Uttarkashi News 40 people Rescued after stranded on Gomukh trek Chidbasa drain overflow
40 लोगों का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोत्री-गोमुख ट्रैक पर चीड़बासा नाले के उफान पर आने के कारण फंसे सभी लोगों को एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया है। सभी को गंगोत्री धाम पहुंचाया जा रहा है। इधर, बृहस्पतिवार को उफनते नाले को पार करते समय बहे दोनों कांवड़ियों को अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि चीड़बासा नाला में पानी बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार को मौसम विज्ञान केंद्र के पांच अधिकारी और कर्मचारी के अलावा 35 यात्री यहां फंस गए थे। शुक्रवार को एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम ने रस्सी के सहारे सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित बहार निकाला और कनखू बैरियर के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


Accident: रुद्रप्रयाग में हादसा, तिलवाड़ा मार्ग पर खाई में गिरा बोलेरो वाहन, दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को नाला उफान पर आने के कारण बहे दोनों कांवड़ियों की तलाश में एसडीआएफ के साथ ही वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को भी रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed