{"_id":"686a47142a7d109ee9096851","slug":"uttarkashi-landslide-on-yamunotri-walking-route-two-missing-passengers-dead-bodies-recovered-from-the-river-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: यमुनोत्री मार्ग पर हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव बरामद, एक 11 साल की मासूम की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: यमुनोत्री मार्ग पर हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव बरामद, एक 11 साल की मासूम की हुई पहचान
Sun, 06 Jul 2025 03:54 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 06 Jul 2025 03:54 PM IST
सार
यमुनोत्री मार्ग पर हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव बरामद हो गए हैं। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौैकैंची के पास अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया था। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिर गए थे।
विज्ञापन
दो यात्रियों के शव मिले
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 23 जून को हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव आज भगेली गाड़ यमुना नदी में मिले। मृतकों की पहचान कमलेश जेठवा (35) मुंबई निवासी और भाविका शर्मा (11) कृष्णा विहार नई दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ऋषिकेश-यमुनोत्री हाईवे सहित 67 सड़कें बंद, ओजरी के पास बैली ब्रिज का निर्माण कार्य जारी
विज्ञापन
शवों को सीएचसी नौगांव भेजा गया है। चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि घटनास्थल से एक शव और एक पैर बरामद हुआ है। शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया है। बता दें, जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौैकैंची के पास अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया था। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस का रेस्क्यू अभियान तभी से जारी थी।
विज्ञापन