फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Kalindi track Rescue team leaves for took guide dead body and 37 member returns to Gangotri

Uttarkashi: कालिंदी ट्रैक से गाइड के शव को लेने के लिए टीम रवाना, 37 सदस्यीय दल गंगोत्री लौटा

Tue, 06 Jun 2023 06:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Jun 2023 06:36 PM IST
सार

मई माह के अंतिम सप्ताह में 14 ट्रैकर्स के साथ गाइड और पोर्टर सहित कुल 38 सदस्यीय दल कालिंदी ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। उसके बाद दल मौसम लगातार खराब होने के कारण बेस कैंप पर रुका हुआ था। जहां पर एक गाइड की तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Uttarkashi Kalindi track Rescue team leaves for took guide dead body and 37 member returns to Gangotri
ट्रैकिंग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तरकाशी में बीते रविवार को कालिंदी ट्रैक पर एक गाइड की मौत के बाद अन्य 37 सदस्यीय दल गंगोत्री वापस लौट चुका है। वहीं गाइड के शव को रेसक्यू करने के लिए ट्रैकिंग एजेंसी का 10 सदस्यीय दल रवाना हो गया है। इस दल को गंगोत्री नेशनल पार्क और प्रशासन की ओर से संचार सुविधा के लिए हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। बताया जा रहा है कि गाइड का शव लाने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा।

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मई माह के अंतिम सप्ताह में 14 ट्रैकर्स के साथ गाइड और पोर्टर सहित कुल 38 सदस्यीय दल कालिंदी ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। उसके बाद दल मौसम लगातार खराब होने के कारण करीब 19 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर ट्रैक के बेस कैंप पर रुका हुआ था।
विज्ञापन


Hemkund Sahib: जून के महीने में भी आठ फीट बर्फ के आगोश में समाया हेमकुंड साहिब, 13 साल बाद हुआ ऐसा, तस्वीरे

विज्ञापन
विज्ञापन

शव के रेस्क्यू के लिए हेली सेवा की मांग की थी

जहां पर एक गाइड की तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना ट्रैकिंग एजेंसी को बीते चार जून को दी गई थी। उसके बाद उन्होंने प्रशासन से गाइड के शव को रेसक्यू करने के लिए हेली सेवा की मांग की थी। गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रताप सिंह पंवार ने बताया कि 37 लोग मंगलवार दोपहर गंगोत्री पहुंच गए हैं। वहीं, शव लेने गए दल को संचार की उच्च तकनीकी सुविधाओं के साथ भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed