फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hemkund Sahib: जून के महीने में भी आठ फीट बर्फ के आगोश में समाया हेमकुंड साहिब, 13 साल बाद हुआ ऐसा, तस्वीरें

Tue, 06 Jun 2023 12:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Jun 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 temple covered in eight feet of snow happened after 13 years Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में सोमवार रात बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं, हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। गुरुद्वारा परिसर स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर अभी करीब आठ फीट बर्फ के आगोश में है। हेमकुंड साहिब में भी इतनी ही बर्फ जमी है। 



Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में आज भी बारिश के आसार, मैदान में बढ़ेगा तापमान

हेमकुंड सरोवर भी बर्फ से ढका है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि पिछले 13 साल में हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर में जून माह में इतनी बर्फ देखने को मिल रही है। 

Hemkund Sahib Yatra 2023 temple covered in eight feet of snow happened after 13 years Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

हेमकुंड साहिब मार्ग से बर्फ हटाए जाने के बाद तीर्थयात्रा सुचारु हो गई है। सोमवार को करीब 2200 तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड साहिब के दर्शन किए। जबकि 300 बच्चे और बुजुर्ग तीर्थयात्री घांघरिया में ही रोके गए थे। जिन्हें मंगलवार को रवाना किया गया।

Hemkund Sahib Yatra 2023 temple covered in eight feet of snow happened after 13 years Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

सुबह नौ से दस बजे तक ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति दी जा रही है। बता दें कि हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन सुबह नौ बजे, दोपहर में साढ़े बारह बजे और अपराह्न ढाई बजे अरदास की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 temple covered in eight feet of snow happened after 13 years Photos
हिमखंडों के बीच से हेमकुंड साहिब जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला

रविवार को ग्लेशियर खिसकने की घटना के बाद से अब अपराह्न ढाई बजे की अरदास को फिलहाल के लिए रोक दिया है। अब दोपहर साढे़ बारह बजे की अरदास के बाद तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब से घांघरिया के लिए वापस भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 temple covered in eight feet of snow happened after 13 years Photos
हिमखंडों के बीच से हेमकुंड साहिब जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन एक बजे लाउडस्पीकर से तीर्थयात्रियों को वापस घांघरिया जाने की अपील की जाती है, लेकिन कई तीर्थयात्री थकान और फोटो खिंचवाने के चलते रास्ते में ही काफी देर कर देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed