{"_id":"5f58ff688ebc3e43591a14be","slug":"uttarkashi-itbp-team-gone-for-climb-on-gangotri-2-iceberg","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी: गंगोत्री-2 हिमशिखर पर आरोहण के लिए आईटीबीपी का दल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी: गंगोत्री-2 हिमशिखर पर आरोहण के लिए आईटीबीपी का दल रवाना
Wed, 09 Sep 2020 09:45 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:45 PM IST
सार
- डीआईजी अपर्णा कुमार ने फ्लैग ऑफ कर दल को किया रवाना
विज्ञापन
आईटीबीपी का दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईटीबीपी उत्तरी कमान का पर्वतारोही दल गंगोत्री-2 हिमशिखर पर आरोहण के लिए रवाना हुआ। उपमहानिरीक्षक अपर्णा कुमार ने फ्लैग ऑफ कर इस दल को रवाना किया। आईटीबीपी के इस 53 सदस्यीय दल में 18 पर्वतारोही शामिल हैं।
विज्ञापन
मौसम ने साथ दिया तो ये पर्वतारोही 23-24 सितंबर को गंगोत्री-2 शिखर पर तिरंगा लहराएंगे। कोरोना महामारी के कारण अभी तक ठप पड़े पर्वतारोहण को इस अभियान से गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आईटीबीपी उत्तरी कमान की उपमहानिरीक्षक आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने कहा कि इस अभियान दल में उत्तरी कमान की विभिन्न बटालियनों से चयनित पर्वतारोही शामिल हैं। कमान स्तर के पर्वतारोहण अभियान में पहली बार बल की महिला पर्वतारोहियों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
दल में 11 महिला पर्वतारोही शामिल हैं। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि इस पर्वतारोही दल को निम के एवरेस्टर विनोद गुसाईं समेत अन्य प्रशिक्षकों ने सर्च एंड रेस्क्यू के गुर सिखाए हैं।
इस मौके पर आईटीबीपी 35वीं वाहिनी के सेनानी अशोक बिष्ट, अभियान दल के लीडर उपसेनानी दीपेंद्र सिंह मान, 12वीं वाहिनी के उपसेनानी सुमित रावत, 35वीं वाहिनी के उपसेनानी अरविंद चंद्र डंगवाल मौजूद रहे।