फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Flood: lake in Bhagirathi river has become 20 feet deep, water has reached the road at some places

Uttarkashi Flood: 20 फीट गहरी बन चुकी भागीरथी नदी में झील, कुछ जगह पर सड़क तक पहुंचा पानी

Thu, 07 Aug 2025 11:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Aug 2025 11:21 PM IST
सार

भागीरथी नदी पर मलबे के कारण बन गई झील की समस्या से निपटने के लिए सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष सुभाष कुमार, अधीक्षण अभियंता संजय राज समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
Uttarkashi Flood: lake in Bhagirathi river has become 20 feet deep, water has reached the road at some places
भागीरथी नदी में बनी झील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी जिले के हर्षिल में तैल गाड गदेरे से आए मलबे के कारण भागीरथी नदी में झील बनी है, उसकी गहराई करीब 20 फीट तक है। इस झील का पानी कुछ जगहों पर गंगोत्री मार्ग वाले मार्ग पर भी बह रहा है। जिस मलबे के कारण झील बनी है, उसको साफ करने और नदी का प्रवाह सामान्य करने में दस दिन का समय लग सकता है।

विज्ञापन


भागीरथी नदी पर मलबे के कारण बन गई झील की समस्या से निपटने के लिए सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष सुभाष कुमार, अधीक्षण अभियंता संजय राज समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। इस झील की लंबाई 1200 और चौड़ाई 100 मीटर है। झील में करीब सात लाख क्यूबिक घनमीटर पानी होने की संभावना है। इस झील का पानी गंगोत्री मार्ग के कुछ हिस्सों में बह रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि झील से पानी की निकासी होने के कारण चिंता जैसी कोई भी बात नहीं है।
विज्ञापन


उत्तरकाशी आपदा: मौसम खुला तो 'आसमान' से मिली राहत...फंसे 657 लोगों को निकाला, लापता की तलाश जारी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबे को हटाने के लिए पोकलेन मशीनों का इस्तेमाल करने का फैसला लिया गया है। इससे नदी का प्रवाह सामान्य हो सकेगा। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय राज ने बताया कि पोकलेन के माध्यम से मलबा हटाया जाएगा। इसके लिए योजना बना ली गई है, इस काम में दस दिन तक का समय लग सकता है। जरूरत पड़ने पर झील के निरीक्षण के लिए टीम दोबारा भी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed