फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi disaster: CM Dhami said, every possible effort is being made to drain out water in Syanachatti

उत्तरकाशी आपदा: बोले सीएम धामी, स्यानाचट्टी में पानी निकासी के हर संभव प्रयास हो रहे, जल आयोग कर रहा निगरानी

Fri, 22 Aug 2025 11:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Aug 2025 11:13 PM IST
सार

सीएम ने चैनेलाइजेशन के लिए एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के साथ सिंचाई विभाग को युद्ध स्तर पर कार्य करने को कहा है।

विज्ञापन
Uttarkashi disaster: CM Dhami said, every possible effort is being made to drain out water in Syanachatti
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से स्यानाचट्टी के हालात की जानकारी ली। उन्होंने कुपड़ा गांव में मलबा आने के कारण बनी झील से जल निकासी के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर जल्द जरूरी कदम उठाने को कहा। धामी ने कहा कि झील से पानी निकासी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सीएम ने चैनेलाइजेशन के लिए एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के साथ सिंचाई विभाग को युद्ध स्तर पर कार्य करने को कहा है। बताया कि झील के एक हिस्से को खोलने के लिए लोनिवि, एसडीआएफ, सिंचाई विभाग और अन्य एजेंसियां जुटी हैं। झील के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। उन्होंने स्यानाचट्टी के लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही हालात सामान्य हाे जाएंगे।
विज्ञापन


Uttarkashi: जलमग्न स्यानाचट्टी में पानी के बीच खड़े होकर लोगों का प्रदर्शन, राफ्ट से पहुंचे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ड्रोन से इलाके की हो रही निगरानी
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि वर्तमान में नदी के एक हिस्से से पानी की निकासी हो रही है। दलदल होने के कारण चैनेलाइजेशन करना अभी संभव नहीं हो सका है। अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। ड्रोन से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। प्रशासन के माध्यम से लोगों के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं।

केंद्रीय जल आयोग कर रहा निगरानी
केंद्रीय जल आयोग की टीम भी स्यानाचट्टी में है। आयोग यमुना के जल स्तर की लगातार निगरानी कर रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यमुना नदी का पानी अवरोध स्थल के किनारे से बह रहा है और जल स्तर में कमी आई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से भी स्यानाचट्टी में जल निकासी के लिए हो रहे प्रयासों की निगरानी की जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगर अतिरिक्त उपकरणों, संसाधनों की जरूरत हो तो तत्काल बताएं, उसकी जल्द व्यवस्था कर दी जाएगी।

यहां पर हुआ जलभराव
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 होटल, दुकान और दो आवासीय भवन (10 प्रभावित परिवार) में जलभराव हुआ है। इसके अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम, सहकारी समिति भवन, प्राथमिक विद्यालय स्यानाचट्टी, राजकृष्ण मंदिर, स्यानाचट्टी पुलिस चौकी, एनएच का पुल, पटवारी चौकी राना- स्यानाचट्टी में जल भराव हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed