फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Dharali Disaster Water was drained from lake but danger remains

धराली आपदा: हर्षिल में बनी झील के मुहाने को खोलने में टीम को मिली कुछ कामयाबी, लेकिन खतरा अभी भी है बरकरार

Sat, 16 Aug 2025 09:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Aug 2025 09:08 PM IST
सार

 हर्षिल में बनी झील के मुहाने को खोलने में टीम को कुछ कामयाबी, लेकिन खतरा बरकरार है। वहीं डबरानी में गंगोत्री हाईवे कब यातायात के लिए खुल पाएगा अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
Uttarkashi Dharali Disaster Water was drained from lake but danger remains
झील के मुहाने को खोलने में लगी टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हर्षिल में बनी झील के मुहाने को खोलने के लिए वहां पर लगी संयुक्त टीम को हल्की कामयाबी तो मिली है। लेकिन अभी भी नदी के दाहिने ओर से हो रहे कटाव के कारण वहां पर स्थानीय लोगों के बगीचों और कोटेज सहित जीएमवीएन और हर्षिल थाने को बड़ा खतरा बना हुआ है। लेकिन उनकी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है, क्योंकि वह कटाव अब बढ़ता ही जा रहा है।

विज्ञापन

हर्षिल में तेलगाड में आए मलबे के कारण भागीरथी नदी में झील बन गई थी। उसके बाद इसे खोलने के प्रयास शुरू किए गए। आसपास में मौजूद मशीनरी के सफल न होनेे पर उसके बाद वहां पर मानवीय तरीके से मजदूरों से कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तबाही लेकर आ रहा मानसून...आपदा में उजड़ जाते हैं हर साल 17 गांव, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को वहां पर नदी को चैनालाईज कर कुछ पानी झील से निकास किया गया। लेकिन उसके बावजूद अभी भी खतरा बना हुआ है। क्योंकि शनिवार सुबह झील का जलस्तर कुछ कम हुआ था। लेकिन उसके बावजूद पानी का दाहिने ओर चल रहा बहाव खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed