फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Dalit youth thrashed overnight with burning wood on entering temple

Uttarkashi: मंदिर में प्रवेश पर दलित युवक को जलती लकड़ी से रात भर पीटा, केस दर्ज, बसपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 11 Jan 2023 08:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Jan 2023 08:42 PM IST
सार

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते नौ जनवरी को शाम करीब सात बजे गांव के कौंवल मंदिर में दर्शन के लिए गया था। मंदिर में मौजूद कुछ लोगों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बाद में उसे मंदिर में बांध दिया गया।

विज्ञापन
Uttarkashi Dalit youth thrashed overnight with burning wood on entering temple
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र के सालरा गांव में मंदिर में प्रवेश करने पर दलित युवक को रात भर बंधक बना कर जलती लकड़ी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष ने मोरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं एसपी का कहना है कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना सीओ ऑपरेशन को सौंपी गई है।

विज्ञापन


बैनोल गांव निवासी आयुष (22) पुत्र अतर लाल ने मोरी थाने में क्षेत्र के पांच लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास सहित कई अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। आयुष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते नौ जनवरी को शाम करीब सात बजे गांव के कौंवल मंदिर में दर्शन के लिए गया था। मंदिर में मौजूद कुछ लोगों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बाद में उसे मंदिर में बांध दिया। 

विज्ञापन

यहां गांव के पांच सवर्णों ने जलती लकड़ी व अंगारों से उसे रात भर पीटा। जिससे वह बेहोश हो गया। आयुष ने बताया कि 10 जनवरी सुबह जब उसे होश आया तो वह नग्नावस्था में था। आयुष ने बताया कि वह नग्नावस्था में ही वहां से भागा। आयुष ने बताया कि सवर्णो ने उसे मंदिर में प्रवेश करने पर पीटा। आयुष की शिकायत पर पुलिस ने गांव के जयवीर सिंह, ईश्वर, आशीष, चैन सिंह व भग्यान आदि मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना सीओ ऑपरेशन प्रशांत कुमार को सौपी गई है।

मामलें में क्षेत्र के पांच लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ ऑप्स को सौंपी गई है। -अर्पण यदुवंशी, एसपी उत्तरकाशी

मामले की जांच सौंपे जाने की जानकारी है। बृहस्पतिवार को घटना स्थल पर जाकर विवेचना शुरु कर दी जाएगी। -प्रशांत कुमार, सीओ, आपरेशन उत्तरकाशी

विज्ञापन

बसपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
बसपा के जिलाध्यक्ष विजयपाल तंगानी ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था पटरी से उतर रही है। दलित समाज के साथ अत्याचार किए जा रहे हैं। पुलिस मूक दर्शक बनी हुई। ऐसा लग रहा है कि सब पुलिस की शह पर हो रहा है। मंदिर के भीतर जाने पर दलित युवक पर जानलेवा हमला किया जाना घृणित मानसिकता दर्शाता है। पुलिस ने मामले में हल्की धाराएं लगाई हैं। उक्त मामले में जल्द कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश भर में सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed