फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Cloudburst People gone to Hardudhu fair in Dharali not able to contact them

Uttarkashi Flood: धराली में हारदूधु मेले में गए थे कई लोग, नहीं हो रहा संपर्क, हर्षिल की तरफ दोनों मार्ग बंद

Thu, 07 Aug 2025 07:55 AM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी,अमर उजाला, उत्तरकाशी
अवनीश चौधरी,अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Aug 2025 07:55 AM IST
सार

उत्तरकाशी धराली में आई आपदा में कई लोग लापता हैं। अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Uttarkashi Cloudburst People gone to Hardudhu fair in Dharali not able to contact them
उत्तरकाशी में फटा बादल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

धराली गांव में आई आपदा में लापता लोगों की संख्या को लेकर अभी स्थिति स्पष्टता नहीं है। भटवाड़ी व मुखबा गांव के स्थानीय लोगों की मानें तो धराली गांव में हारदूधु मेले में कई लोग गए थे, लेकिन इनसे संपर्क नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

आपदा के दूसरे दिन भी बचाव व राहत कार्य चला। इसमें दो शव ही बरामद हुए। इन्हें मिलाकर मृतकों की संख्या छह हो गई है, लेकिन लापता लोगों की संख्या 15 होने की सूचना है। मौसम साफ होने के बाद बचाव कार्य में तेजी आने पर लापता लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक धराली गांव में हारदूधु मेले में मुखवा, भटवाड़ी समेत आसपास के गांव के लोग गए थे। इनसे संपर्क नहीं हो रहा है। आपदा के कारण धराली गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने के साथ ही कनेक्टिविटी नहीं है। जिस वजह से संपर्क करने में दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तरकाशी आपदा: गंगोत्री हाईवे का 100 मीटर से ज्यादा हिस्सा धंसा, पैदल भी आगे नहीं जा पाए डीएम-एसपी

मुखबा गांव के सुनील सेमवाल बताते हैं कि धराली में मची तबाही के बाद से संपर्क कटा हुआ है। हर्षिल की तरफ भी दोनों तरफ से मार्ग बाधित है। उधर, भटवाड़ी के प्रमोद नौटियाल ने बताया कि नेताला में सड़क बंद होने की वजह से स्थानीय प्रशासन को वहीं से वापस लौटना पड़ा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed