फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi disaster More than 100 meters of Gangotri highway collapsed Road Closed

उत्तरकाशी आपदा: गंगोत्री हाईवे का 100 मीटर से ज्यादा हिस्सा धंसा, पैदल भी आगे नहीं जा पाए डीएम-एसपी

Wed, 06 Aug 2025 08:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Aug 2025 08:24 PM IST
सार

हाईवे बंद होने के कारण जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल सहित पूरे प्रशासनिक अमले के वाहनों के पहिये थम गए।

विज्ञापन
Uttarkashi disaster More than 100 meters of Gangotri highway collapsed Road Closed
भटवाड़ी के पास गंगोत्री हाईवे धंसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सड़कें बंद होने के कारण धराली और हर्षिल स्थित सेना के कैंप में राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। भटवाड़ी के घोलगाड और पापड़गाड के पास गंगोत्री हाईवे का 100 मीटर से ज्यादा हिस्सा धंस गया है, जिससे राहत और बचाव दल को आगे बढ़ने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे बंद होने के कारण जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल सहित पूरे प्रशासनिक अमले के वाहनों के पहिये थम गए।

विज्ञापन


हालात को देखते हुए डीएम और एसपी को अपनी टीम के साथ पैदल ही आगे बढ़ना पड़ा। पापड़गाड से आगे वे वाहन से गंगनानी के लिए निकले लेकिन वहां लिम्छा गाड के उफान पर आने से पुल और सड़क बह जाने के कारण उनके कदम फिर रुक गए। इसके बाद दोनों अधिकारियों को जिला मुख्यालय लौटना पड़ा। यहां से दोनों अधिकारी हेलीकॉप्टर के जरिये हर्षिल पहुंचे और आपदा राहत कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन


उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, आईटीबीपी के कई जवान और प्रशासनिक अधिकारी हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ओंगी के पास भी गंगोत्री हाईवे का लगभग 20 मीटर हिस्सा नदी में समा गया है जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। क्षेत्र के स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी हो रही है। नेताला, ओंगी और बिशनपुर के पास सड़क पर आवाजाही खतरनाक होने के कारण लोग पैदल चलने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed