फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Cloudburst CM Dhami returned to Doon after canceling his visit to Andhra Pradesh took Meeting

Uttarkashi Flood: आंध्र प्रदेश का दौरा रद्द कर लौटे सीएम धामी ने संभाला मोर्चा, पीएम-गृह मंत्री ने किया फोन

Tue, 05 Aug 2025 11:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Aug 2025 11:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश से ही उच्च अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और लगातार घटना पर जानकारी लेते रहे।  

विज्ञापन
Uttarkashi Cloudburst CM Dhami returned to Doon after canceling his visit to Andhra Pradesh took Meeting
सीएम धामी ने की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर थे। वहां राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय तिरुपति में एक कार्यक्रम के दौरान ही मुख्यमंत्री को उत्तरकाशी जिले के थराली गांव में बादल फटने से मची तबाही की सूचना मिली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बीच में ही दौरा रद्द किया और सीधे देहरादून पहुंचे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश से ही उच्च अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और लगातार घटना पर जानकारी लेते रहे। धराली गांव में आपदा इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में खीरगंगा के किनारे मकान, होटल मलबे में दफन हो गए। सीएम धामी को करीब दोपहर दो बजे थराली गांव में आपदा आने की सूचना मिली। उस समय वह राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय तिरुपति में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे।
विज्ञापन


आपदा से हुए नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने आंध्र प्रदेश का दौरा बीच में ही रद्द कर वापस देहरादून लौटे। शाम को सीधे राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे और बचाव व राहत कार्यों के लिए मोर्चा संभाला। उन्होंने अधिकारियों को बचाव व राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बुधवार को मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Cloudburst: आगाह करने के लिए बजाई सीटियां...जलप्रलय के शोर में दब गई अवाज, जिंदा दफन हुए लोग, दिखा भयावह मंजर

Trending Videos

बचाव व राहत कार्यों में केंद्र सरकार से मिलेगी हरसंभव मदद
उत्तरकाशी जिले हर्षिल क्षेत्र में धराली गांव में आपदा से मची तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानमाल के नुकसान पर शोक प्रकट किया। बचाव व राहत कार्यों में केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली और राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया। पीएम मोदी ने सीएम से कहा, प्रभावितों को शीघ्र राहत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आपदा में जन धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और बचाव व राहत कार्यों में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ व अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

उधर, मुख्यमंत्री धामी ने आंध्र प्रदेश का दौरा स्थगित कर देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री शाह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं और केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed