फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi: car falls into river on Dharasu-Jogat motorway, one dead

उत्तराखंडः दो वाहन नदी में गिरे, पिकअप व कंटेनर में हुई भिड़ंत, तीन की मौत, आठ घायल

Thu, 27 Feb 2020 03:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 Feb 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi: car falls into river on Dharasu-Jogat motorway, one dead
- फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी जिले के धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर आज (गुरुवार) एक कार खाई में लुढ़क कर नदी में जा गिरी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक की मौत हुई है। आज सुबह करीब चार बजे धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर नेरी गांव के पास एक स्विफ्ट कार खाई में गिर गई।

विज्ञापन


हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान अरविंद सिंह पुत्र लुमर सिंह (34) निवासी बीजपुर लंबगांव टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बिहारीगढ़ दून हाईवे पर पिकअप व कंटेनर में भिड़त, दो की मौत

बिहारीगढ़ दून हाईवे पर आज सुबह 6:30 बजे मोहंड से पहले मुर्गों से भरी पिकअप व कंटेनर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए फतेहपुर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया की मोहंड से पहले दोनों वाहनों की जबरदस्त टक्कर हुई। जिसमें दोनों वाहन के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन सवार अशोक पुत्र अतर सिंह निवासी महादेव कॉलोनी यमुनानगर और मनोज पुत्र सोमनाथ दरगाहपुर थाना झिंझाना शामली घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों के परिवार के लोगों के आने के बाद ही इनके नाम पते की जानकारी मिल सकेगी। हादसे में सैकड़ों मुर्गों की भी मौत हो गई।

रुद्रप्रयाग में हुए हादसे में छह लोग घायल

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर बीती देर रात हुए वाहन हादसे में छह लोग घायल हो गए। निजी वाहन से ये लोग किसी विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे। बेडूबगड़ में वाहन अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी किनारे जा गिरा, जिसमें सवार सभी छह लोगों को चोट आई है। दो लोगों को पैर में फ्रैक्चर के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

वहीं हरिद्वार जिले के झबरेड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि दोनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

मंगलवार रात करीब नौ बजे सरठेड़ी निवासी पिंटू पुत्र देशराज और अंकित पुत्र जय सिंह मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कुंजा बहादरपुर फाटक के समीप पहुंची तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, टक्कर मारकर चालक मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही घायल को अस्पताल में भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष रविंद्र शाह ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed