{"_id":"67b74f5331531977790c3d39","slug":"uttarkashi-accident-utility-going-from-netwar-to-jakhol-fell-into-a-ditch-one-dead-five-injured-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Accident: नैटवाड़ से जखोल जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, पूर्व प्रधान की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi Accident: नैटवाड़ से जखोल जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, पूर्व प्रधान की मौत, पांच लोग घायल
Thu, 20 Feb 2025 09:28 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 20 Feb 2025 09:28 PM IST
सार
Uttarkashi Accident News: यूटिलिटी नैटवाड़ से जखोल जा रही थी। फफराला खड्ड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
वाहन खाई में गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नैटवाड़ से जखोल जा रही एक यूटिलिटी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों, पुलिस और एसडीआर की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर 108 के माध्यम से सीएचसी मोरी पहुंचाया।
विज्ञापन
Economic Survey 2025: रिपोर्ट में खुलासा...उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ीं, नौ माह में आंकड़ा 1747 पहुंचा
विज्ञापन
तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने बताया कि शाम को एक यूटिलिटी नैटवाड़ से जखोल जा रही थी। फफराला खड्ड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर खाई में जा गिरा। घटना में दूणी गांव के पूर्व प्रधान उरी लाल (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं\, चालक समेत पांच लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन