फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Economic Survey 2025 road accidents increased in Uttarakhand figure reached 1747 in nine months

Economic Survey 2025: रिपोर्ट में खुलासा...उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ीं, नौ माह में आंकड़ा 1747 पहुंचा

Thu, 20 Feb 2025 08:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Feb 2025 08:42 PM IST
सार

परिवहन विभाग देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी, विकासनगर, रुड़की व हरिद्वार में ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्टिंग लेन संचालित कर चुका है जबकि टनकपुर की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
Economic Survey 2025 road accidents increased in Uttarakhand figure reached 1747 in nine months
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तराखंड में परिवहन विभाग की सख्ती के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा भी बढ़ गया है। पिछले साल के 1691 हादसों के मुकाबले, इस बार दिसंबर माह तक ही 1747 हादसे दर्ज किए गए। अभी 31 मार्च तक का आंकड़ा आना बाकी है। उधर, परिवहन निगम ने आगामी वित्तीय वर्ष में अपनी कमाई का आंकड़ा 700 करोड़ से ऊपर पहुंचाने के साथ ही रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन के लिए जीपीएस लगाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी, विकासनगर, रुड़की व हरिद्वार में ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्टिंग लेन संचालित कर चुका है जबकि टनकपुर की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, पर्वतीय जिलों पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व उत्तरकाशी में निर्माण कार्य गतिमान है। पौड़ी में टेस्टिंग स्टेशन के लिए भूमि का चयन और डीपीआर का काम जारी है। गढ़वाल मंडल में 25 ईवी-चार्जिंग स्टेशन लग चुके हैं। अब कुमाऊं में 41 जगहों पर चार्जिंग स्टेशन की कार्रवाई गतिमान है।

विज्ञापन

Budget 2025: सशक्त उत्तराखंड के लिए ज्ञान-नमो मंत्र, पहली बार एक लाख करोड़ के पार पहुंचा बजट, 13.38% अधिक रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षवार हादसे, मृतक व घायल

वर्ष हादसे मृतक घायल
2020 1041 674 854
2021 1405 820 1091
2022 1674 1042 1613
2023 1691 1054 1488
2024 दिसंबर 1747 1090 1547

रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन ट्रैक करेगा निगम
परिवहन निगम रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन ट्रैक करने के लिए जीपीएस युक्त उपकरण लगाएगा। इससे निगम की बसों का अनाध्किृत मार्गों पर संचालन भी रुक जाएगा। वहीं, निगम की कार्यशालाओं में उपलब्ध भंडारों को भी कंप्यूटराइज करने के लिए एनआईसी के सहयोग से इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed