फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Accident news Car fell into a ditch near Pokhriyal village one youth died

Uttarkashi: पोखरियाल गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 27 Apr 2023 08:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Apr 2023 08:42 PM IST
सार

पोखरियाल गांव के पास शाम करीब चार बजे एक कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो युवक सवार थे। दुघर्टना की सूचना मिलने पर धौंतरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब चार घंटे का रेसक्यू अभियान चलाया।

विज्ञापन
Uttarkashi Accident news Car fell into a ditch near Pokhriyal village one youth died
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी में गुरुवार शाम श्रीकालखाल मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 के माध्यम से लंबगांव अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पोखरियाल गांव के पास शाम करीब चार बजे एक कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो युवक सवार थे। दुघर्टना की सूचना मिलने पर धौंतरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब चार घंटे का रेसक्यू अभियान चलाया। गहरी खाई में रास्ता न मिलने के कारण पुलिस को खोज-बचाव में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दुघर्टना में सचिन सिंह रावत(23) पुत्र जगदीश सिंह रावत निवासी मलेथा टिहरी गढ़वाल गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं, दीपक सिंह रावत(22) पुत्र खुशपाल सिंह रावत निवासी थत्यूड़, टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक बीपुरम नई टिहरी में रहते थे। इनके इस क्षेत्र में आने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed