{"_id":"67f50db25cbfd03ed6003bd5","slug":"uttarkashi-accident-loader-vehicle-falls-into-ditch-near-sari-gad-driver-dies-helper-referred-to-higher-cen-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Accident: सारी गाड़ के पास खाई में गिरा लोडर वाहन, चालक की मौत, हेल्पर हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi Accident: सारी गाड़ के पास खाई में गिरा लोडर वाहन, चालक की मौत, हेल्पर हायर सेंटर रेफर
Tue, 08 Apr 2025 05:26 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 08 Apr 2025 05:26 PM IST
सार
Uttarkashi Accident: वाहन सुबह नौगांव से रोड़ी ले कर गया था। वह वापसी में अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
लोडर वाहन खाई में गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी के नौगांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सारी गाड़ के समीप केवल गांव मोटर मार्ग पर एक वाहन (टिप्पर) खाई में गिर गया। इस दौरान हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि हेल्पर की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, वाहन (uk07cd 2679) सुबह नौगांव से रोड़ी ले कर गया था। वह वापसी में अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान चालक आलोक रावत(24) पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह रावत निवासी सुनारा की घटना स्थल पर मौत हो गई है। घटना स्थल पर पहुंची डामटा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
Tehri: चमियाला के पास हादसा, भागवत सुनकर लौट रहे ग्रामीणों की यूटिलिटी खाई में गिरी, दो की मौत, आठ घायल
विज्ञापन
वहीं, तुनालका गांव निवासी सौरभ मैठाणी पुत्र विकास मैठाणी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। घटना से सुनारा गांव में शोक की लहर है।
थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत ने बताया कि टिप्पर में वाहन चालक और उसका हेल्पर ही सवार थे। चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव भेजा गया है।