{"_id":"5c3c1933bdec22735b66ba32","slug":"uttaranchand-devanshi-rana-won-gold-medal-at-india-youth-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे में आयोजित खेलो इंडिया में उत्तराखंड की देवांशी को स्वर्ण","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
पुणे में आयोजित खेलो इंडिया में उत्तराखंड की देवांशी को स्वर्ण
Mon, 14 Jan 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
devanshi rana
पुणे में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उत्तराखंड की देवांशी राणा ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-21 बालिका वर्ग की 25 मीटर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में हरियाणा की अंजली चौधरी को शिकस्त देकर देवांशी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
देवांशी राणा नेशनल जूनियर पिस्टल कोच और गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर जसपाल राणा की पुत्री हैं। रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में देवांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
अंजली चौधरी ने देवांशी को कड़ी टक्कर दी। अंजली को 23 और तीसरे स्थान पर रही महाराष्ट्र की अभिधन्य अशोक पाटिल को 20 अंक मिले।