फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand's financial management has been appreciated at the national level: Dhami

उत्तराखंड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा : धामी

Fri, 13 Mar 2026 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's financial management has been appreciated at the national level: Dhami
- राज्य को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार का लक्ष्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ीसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में कहा कि उत्तराखंड को हाल के वर्षों में वित्तीय प्रबंधन, राजकोषीय अनुशासन व सुशासन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। राज्य सरकार ने पारदर्शी वित्तीय नीतियों, संसाधनों के प्रभावी उपयोग और दीर्घकालिक आर्थिक दृष्टि के साथ किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
सीएम ने कहा, नीति आयोग की प्रकाशित राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2026 (रिपोर्ट 2023-24) में उत्तराखंड के वित्तीय प्रबंधन की सराहना की गई है। इस रिपोर्ट में उत्तराखंड को उत्तर-पूर्वी एवं हिमालयी राज्यों की श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि राज्य की राजस्व वृद्धि, व्यय की गुणवत्ता में सुधार, घाटा प्रबंधन व ऋण प्रबंधन में अपनाई गई सुदृढ़ नीतियों का परिणाम है। वित्तीय अनुशासन के क्षेत्र में उत्तराखंड ने निरंतर बेहतर प्रदर्शन किया है। अरुण जेटली फाइनेंशियल मैनेजमेंट रिपोर्ट में भी राज्य को विशेष दर्जा प्राप्त हिमालयी राज्यों में अरुणाचल प्रदेश के बाद दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जो राज्य की मजबूत वित्तीय व्यवस्था और उत्तरदायी शासन प्रणाली को दर्शाता है।
विज्ञापन

महालेखाकार से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार ने एफआरबीएम में निर्धारित मानकों का पालन किया है। राज्य ने राजस्व अधिशेष राजस्व सरप्लस की स्थिति को बनाए रखा है तथा राजकोषीय घाटा भी सकल राज्य घरेलू उत्पाद की निर्धारित सीमा के भीतर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाते हुए विकास की गति को तेज करना है। इसके लिए सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ बुनियादी ढांचे, सामाजिक क्षेत्र व रोजगार सृजन से जुड़े क्षेत्रों में संतुलित निवेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed