फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand youth number one in army recruitment.

उत्तराखंड के लैंसडाउन में बना सेना में भर्ती होने का रिकॉर्ड!

Thu, 28 Apr 2016 03:40 AM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Apr 2016 03:40 AM IST
सार

  • लैंसडाउन सेंटर में बना नया रिकार्ड, एक रैली में चुने गए 1300 अभ्यर्थी
  • रैली में औसतन चुने जाते हैं 700 से 800 युवा

विज्ञापन
uttarakhand youth number one in army recruitment.
भारतीय सेना में भर्ती - फोटो : DEMO Pics

विस्तार

सेना में भर्ती होने के लिए पूरे देश में युवाओं में खूब जोश देखा जाता है पर उत्तराखंड के युवा इन सबसे आगे हैं। सेना भर्ती के मामले में उत्तराखंड के लैंसडाउन सेंटर पर युवाओं ने अन्य राज्यों को पीछे छोड़ते नया रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन


एक आर्मी रिक्रूटमेंट आफिस (एआरओ) की एक रैली में होने वाले चयन में लैंसडाउन देश के बाकी सेंटरों से आगे है। अक्टूबर 2015 में हुई भर्ती रैली से सेना को 1300 युवा मिले हैं। भर्ती कार्यालय लैंसडाउन के मुताबिक एक रैली में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की यह सर्वाधिक संख्या है। देश भर में किसी भी भर्ती कार्यालय की रैली में औसतन 700 से 800 युवा ही चयनित होते हैं।
विज्ञापन


8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2015 को एआरओ ने गढ़ी कैंट में सैनिक जनरल ड्यूटी, क्लर्क और टेक्निकल के पदों के लिए रैली हुई थी। रैली के लिए 33 हजार युवा पंजीकृत हुए। रैली में फिजिकल टेस्ट में लगभग साढ़े तीन हजार युवा मेडिकल और लिखित परीक्षा के लिए पास हुए। मेडिकल के बाद लिखित परीक्षा के नतीजे भर्ती अधिकारियों के लिए भी चौंकाने वाले रहे। गढ़वाल के टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली और देहरादून जनपद से 1300 युवा अंतिम लिस्ट में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 जून तक पहुंच जाएंगे ट्रेनिंग सेंटर

uttarakhand youth number one in army recruitment.
भारतीय सेना - फोटो : DEMO Pics

चयनित अभ्यर्थियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए उन्हें ट्रेनिंग सेंटर भेजने की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू कर दी गई। अभी तक 950 युवाओं को विभिन्न सेंटरों में भेज दिया गया है। शेष की रिक्तियां सेंटरों से उपलब्ध होने के बाद 30 जून तक प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

इनका है कहना
एक एआरओ से एक रैली में चयनित होने वाले युवाओं की अब तक की यह सर्वाधिक संख्या है। उत्तराखंड में सेना में जाने का युवाओं में क्रेज के साथ भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कैंप की सुविधाएं भी हैं। यह नतीजे भविष्य में भर्ती रैली के लिए भी बेहद उत्साहजनक है। चयनित युवाओं को आवंटित ट्रेनिंग सेंटरों में भेजने की प्रकिया चल रही है।
-कर्नल बीएमएस तलवाल, एआरओ लैंसडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed