फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand : Youth dies due to Guldar attack in Uttarkashi, dead body found on roadside

गुलदार का हमला: उत्तरकाशी में मजदूरी कर लौट रहे युवक को बनाया निवाला, सड़क किनारे मिला क्षत-विक्षत शव

Sun, 13 Mar 2022 03:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Mar 2022 03:02 PM IST
सार

उत्तरकाशी में मजदूरी कर अपने घर लौट रहा एक युवक गुलदार का निवाला बन गया। युवक के तीन बच्चे हैं। और वह परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था।

विज्ञापन
Uttarakhand : Youth dies due to Guldar attack in Uttarkashi, dead body found on roadside
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार सुबह ब्रह्मखाल -मांड्यासारी मोटर मार्ग पर सड़क किनारे स्थानीय निवासियों ने एक शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना ब्रह्मखाल पुलिस चौकी को दी गई। मृतक के गले को बुरी तरह से क्षत-विक्षत किया गया था, जिससे संभावना जताई जा रही है उक्त व्यक्ति की मौत गुलदार के हमले से हुई है। शव की पहचान पैंथर गांव निवासी मगन उम्र 35 के रूप में हुई है।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी शेखर नौटियाल ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। शव का पंचनामा किया जा रहा है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी धरासू रेंज एनएस रावत ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन


मगन के तीन बच्चे, परिवार का था इकलौता कमाऊ सदस्य
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति मजदूरी का काम करता था जो शनिवार देर शाम मजदूरी करने के बाद ब्रह्मखाल से अपने गांव पैंथर के लिए चला था। इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला किया होगा। ग्रामीण आलेंद्र ने बताया कि इस घटना से क्षेत्र में गुलदार के डर का माहौल बन गया है। आए दिन महिलाएं,स्कूली बच्चे इस रास्ते आते जाते हैं। ग्रामीणों ने जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  विधानसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए दीपिका पांडे ने दिया अपने पद से इस्तीफा

वहीं पैंथर की क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंती रावत ने बताया कि मगन के परिवार में वही कमाने वाला था जो मजदूरी कर के अपना परिवार पाल रहा था। मगन के तीन बच्चे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंती रावत ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मद्दद देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed