{"_id":"68e3a747c23b17d967018832","slug":"uttarakhand-youth-congress-starts-membership-and-election-campaign-in-uttarakhand-committees-to-formed-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: युवा कांग्रेस ने उत्तराखंड में शुरू किया सदस्यता एवं चुनाव अभियान, ब्लॉक स्तर पर गठित होगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: युवा कांग्रेस ने उत्तराखंड में शुरू किया सदस्यता एवं चुनाव अभियान, ब्लॉक स्तर पर गठित होगी समिति
Mon, 06 Oct 2025 05:10 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 06 Oct 2025 05:10 PM IST
सार
युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी ऑफलाइन कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सदस्यता अभियान की शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
युवा कांग्रेस ने आज उत्तराखंड में सदस्यता और चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने बताया कि अभियान के तहत राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर तक नई समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड: केदारनाथ मंदिर के सोने पर फिर कांग्रेस-भाजपा में आरोप प्रत्यारोप, गोदियाल ने जांच रिपोर्ट को नकारा
विज्ञापन
चुनाव प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी ऑफलाइन कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 24 से 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र ले जाएंगे और पांच नवंबर को नामांकन किया जाएगा। 18 से 35 वर्ष के युवा नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, एआईसीसी सचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस उत्तराखंड अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर,निर्वाचन आयुक्त दीपक चौधरी मौजूद रहे।