{"_id":"6ace4f86c4e90adb540538ac","slug":"uttarakhand-yamkeshwar-child-died-who-fell-into-coma-after-being-attacked-by-a-langur-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: यमकेश्वर में लंगूर के हमले से कोमा में गए बच्चे की एम्स में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: यमकेश्वर में लंगूर के हमले से कोमा में गए बच्चे की एम्स में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
Tue, 13 Oct 2026 09:07 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:07 PM IST
सार
ठांगर गांव में शुक्रवार को एक लंगूर ने शिवांशु पर अचानक झपटा मार दिया था, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया था। वह कोमा में चला गया था। आज उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चे की मौत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
यमकेश्वर के ठांगर गांव में लंगूर के झपटा मारने के बाद गिरकर कोमा में गए शिवांशु (11) की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं घटना से ग्रामीणों में आक्राेश है।
विज्ञापन
ठांगर गांव में शुक्रवार को एक लंगूर ने शिवांशु पर अचानक झपटा मार दिया था, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया था। वह कोमा में चला गया था। परिजनों ने बताया डॉक्टरों ने उसके दिमाग में खून का थक्का बनने की बात कही थी। इलाज के दौरान सोमवार देर रात शिवांशु ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि लंगूर काफी समय से गांव में डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन
UK Top News: गुटखे पर बैन, दुष्यंत गौतम के खिलाफ उतरे कांग्रेसी, गैरसैंण में होगा विस सत्र, भालू का आतंक
विज्ञापन
शिवांशु पर झपटा मारने वाले लंगूर को ट्रेंकुलाइज करने के लिए लैंसडौन वन प्रभाग के एसडीओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम ने सोमवार और मंगलवार को सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन लंगूर नहीं मिला। लालढांग रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनुराग जोशी ने बताया कि बुधवार को भी लंगूर को ढूंढने का प्रयास किया जाएगा। उसे ट्रेंकुलाइज करने के लिए अतिरिक्त दवा मंगवाई गई है।