फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand will play semi-finals for the first time

पहली बार सेमीफाइनल मैच खेलेगी उत्तराखंड की क्रिकेट टीम

Wed, 29 Jan 2020 01:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand will play semi-finals for the first time
महाराष्ट्र में आयोजित बीसीसीआई कूच बिहार ट्राफी के क्वाटर फाइनल में महाराष्ट्र को हराने के बाद ?

दो साल पहले बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली उत्तराखंड अंडर-19 टीम ने सेमीफाइनल का सफर तय करके बड़ा उलटफेर किया है। उत्तराखंड के रणबांकुरों ने महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा जैसी चैंपियन टीमों को शिकस्त देकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा दिया है। यह पहला मौका होगा जब उत्तराखंड टीम ने बीसीसीआई के किसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल का सफर तय किया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड अंडर-19 टीम में शामिल नए चेहरों ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, टीम के रणबांकुरों ने हर मोर्चे पर प्रतिद्वंद्वी टीमों को पटकनी दी है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, सौराष्ट्र जैसी टीमों की गिनती चैंपियन टीमों ने होती है, लेकिन टीम ने इन चैंपियन टीमों को हराकर अपने इरादे साफ कर दिए। अब उत्तराखंड टीम से सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में सीनियर टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। इसमें उत्तराखंड को विदर्भ के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


सीनियर टीम के बड़े नामों ने किया निराश
एक तरफ उत्तराखंड सीनियर टीम में उन्मुक्त चंद, तन्मय श्रीवास्तव, करनवीर कौशल जैसे बड़े नाम शामिल रहे, लेकिन टीम ने सभी टूर्नामेंटों में शर्मनाक प्रदर्शन किया। अंडर-23 टीम ने भी निराश किया। जब उत्तराखंड की टीमों के प्रदर्शन से हर कोई मायूस था। तब अंडर-19 टीम ने उलटफेर करके उत्तराखंड क्रिकेट का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में उत्तराखंड का प्रदर्शन

- महाराष्ट्र को पारी और 100 रन से हराया
- ओडिशा को 198 रनों से हराया
- जे एंड के को 6 विकेट से हराया
- बड़ौदा से पारी और 19 रनों से हार मिली
- तमिलनाडु को पारी और 19 रनों से हराया
- त्रिपुरा को 135 रनों से हराया
- असम को 9 विकेट से हराया
- सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में लीड की बढ़त हासिल की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed