फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand will get the gift of another medical college in the new year

Dehradun News: उत्तराखंड को नए साल में मिलेगी एक और मेडिकल कॉलेज की सौगात

Tue, 23 Dec 2025 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand will get the gift of another medical college in the new year
- 300 बेड व 100 एमबीबीएस सीटों से होगा मेडिकल कॉलेज का संचालन
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज से सिडकुल कर्मचारियों व उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड को नए साल में एक और मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी। 300 बेड व 100 एमबीबीएस सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाएगा। इस मेडिकल कॉलेज से सिडकुल कर्मियों व उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
प्रदेश सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर को 300 बेड चिकित्सालय व 100 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति प्रदान की है। इस मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से तराई-भाबर क्षेत्र के साथ सीमांत और पर्वतीय क्षेत्रों के लाखों लोगों को आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। मेडिकल कॉलेज में 300 बेड चिकित्सालय के संचालन से क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। मरीजों को जांच, उपचार व देखभाल की बेहतर व्यवस्थाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी, जिससे इलाज की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होगा।
विज्ञापन

......
विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थायी तैनाती
मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थायी उपलब्धता से अब मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों या अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे समय व धन की बचत के साथ मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से चिकित्सा परामर्श भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों और आपदा प्रबंधन को मजबूती
मेडिकल कॉलेज जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा। टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संक्रामक रोग नियंत्रण जैसे कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। साथ ही आपदा की स्थिति में त्वरित और कुशल चिकित्सा प्रतिक्रिया संभव होगी, जिससे जनहानि को न्यूनतम किया जा सकेगा।

....
कोट
प्रदेश सरकार एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर का संचालन उत्तराखंड के स्वास्थ्य तंत्र को नई दिशा देगा। सीमांत, ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को समय पर बेहतर उपचार मिलेगा। साथ ही चिकित्सा शिक्षा, जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों व आपदा प्रबंधन में राज्य की क्षमता सशक्त होगी, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य रैंकिंग में भी सुधार सुनिश्चित होगा। -डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed