फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand will get revenue from GST by booking tourism tour packages Easy My Trip Goa read All Updates

Uttarakhand: पर्यटन टूर पैकेज की बुकिंग से राज्य को मिलेगा जीएसटी से राजस्व, लागू होगा सिंगल विंडो सिस्टम

Mon, 11 Dec 2023 07:59 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Dec 2023 07:59 AM IST
सार

चारधाम यात्रा में हर साल बाहरी राज्यों से लाखों तीर्थयात्री उत्तराखंड आते हैं, लेकिन ये यात्री टूर पैकेज की बुकिंग अपने राज्य के ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से करते हैं। इन सेवाओं पर लगने वाले जीएसटी का लाभ उत्तराखंड को नहीं मिलता है। ईज माय ट्रिप के सीईओने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान सरकार को गोवा की तर्ज पर उत्तराखंड में टूर पैकेज के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand will get revenue from GST by booking tourism tour packages Easy My Trip Goa read All Updates
सीएम पुष्कर सिंह धामी समीक्षा बैठक करते। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पर्यटन टूर पैकेज की बुकिंग पर जीएसटी का लाभ अब उत्तराखंड को ही मिलेगा। ट्रैवल और टूर पैकेज में ईज माय ट्रिप गोवा की तर्ज पर उत्तराखंड में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करेगा। आने वाले दो साल में इससे लगभग दो हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन

 

ईज माय ट्रिप ने इसके लिए सरकार को प्रस्ताव दिया है। चारधाम यात्रा में हर साल बाहरी राज्यों से लाखों तीर्थयात्री उत्तराखंड आते हैं, लेकिन ये यात्री टूर पैकेज की बुकिंग अपने राज्य के ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से करते हैं। इन सेवाओं पर लगने वाले जीएसटी का लाभ उत्तराखंड को नहीं मिलता है।

विज्ञापन

 

ईज माय ट्रिप के सीईओ रिकांत पट्टी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान सरकार को गोवा की तर्ज पर उत्तराखंड में टूर पैकेज के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव दिया है। ईज माय ट्रिप पर्यटन के लिए पैकेज उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल चला रही है, जिसमें हजारों ट्रेवल एजेंसियां जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगल विंडो सिस्टम को लागू करने से मिलेगा फायदा

पट्टी के मुताबिक, आने वाले दो साल में उत्तराखंड में एक हजार लोगों को टूर पैकेज और परिवहन क्षेत्र में व्यवसाय जोड़ा जाएगा। यदि स्थानीय लोगों को इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए बैंक से ऋण लेना है तो ईज माय ट्रिप गारंटी देना। इसके लिए एक अलग से फंड बनाया जाएगा।



ये भी पढ़ें...Dehradun: एयरपोर्ट टर्मिनल के फेज-टू में कन्वेयर बेल्ट की टेस्टिंग का कार्य शुरू, जल्द यात्रियों के लिए खुलेगा
 

कहा, टूर पैकेज में सिंगल विंडो सिस्टम को लागू करने से प्रदेश सरकार को जीएसटी से मिलने वाला राजस्व का लाभ मिलेगा। उत्तराखंड बाहर से आने वाले पर्यटकों की अतिथि देवो भव के रूप में सत्कार करता है, लेकिन जीएसटी का लाभ कोई और लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed