फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand will be among the best states by 2025: Dhami

डॉ. नित्यानंद के सपने करेंगे साकार, 2025 तक श्रेष्ठतम राज्यों में होगा उत्तराखंड: धामी

Fri, 03 Jun 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand will be among the best states by 2025: Dhami
केदारपुरम स्थित दून विश्वविद्यालय परिसर में डॉ. नित्यानंद हिमालयि अनुसंधान एवं अध्ययन केंद्र क? - फोटो : DEHRADUN
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय को समर्पित हिमालय ऋषि डॉ. नित्यानंद के सपनों को प्रदेश सरकार साकार करेगी। वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश के श्रेष्ठतम राज्यों में गिना जाएगा।
विज्ञापन

दून विवि में बने डॉ. नित्यानंद शोध एवं अध्ययन केंद्र के प्रेक्षागार में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वैज्ञानिक समागम के शुभारंभ पर धामी ने डॉ. नित्यानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि संकल्प का कोई विकल्प नहीं। हमने चुनाव के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प लिया था, अब खाका तैयार करने के लिए समिति बना दी है। वर्ष 2025 तक जनता के सपनों के अनुरूप ऐसा राज्य बनाएंगे, जो देश के श्रेष्ठतम राज्यों में गिना जाए। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने डॉ. नित्यानंद के साथ अपने 50 साल के अनुभव साझा करते हुए संस्मरण सुनाए। दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि हिमालय से संबद्ध विषय भूगोल, भूगर्भशास्त्र, थिएटर, आंबेडकर पीठ आदि का संचालन इसी भवन में होगा। गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी यहां पढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि सब कुछ हिमालय और डॉ. नित्यानंद के सपनों के अनुरूप होगा। उत्तराखंड स्त्री प्रधान राज्य है, यहां महिला पेड़ों से चिपक कर पर्यावरण की रक्षा का सबक देती है, जो विश्व के लिए अध्ययन का विषय बन जाता है। स्वाधीनता सेनानी कुंती देवी से लेकर बछेंद्री पाल तक उत्तराखंड की कई महिलाओं का योगदान गिनाते हुए कहा कि उत्तराखंड की महिला शोधार्थियों को सामर्थ्य देने के लिए हो रहे वैज्ञानिक समागम के अच्छे परिणाम निकलेंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद तरुण विजय, गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति एसपी सिंह, अमेरिका से अए वैज्ञानिक डॉ. वनाकार समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed