{"_id":"5ead7f848ebc3ee0a30190e5","slug":"uttarakhand-whats-app-movment-against-garhwal-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : गढ़वाल विवि के खिलाफ वॉट्सएप आंदोलन, स्टेटस लगाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : गढ़वाल विवि के खिलाफ वॉट्सएप आंदोलन, स्टेटस लगाकर जताया विरोध
Sat, 02 May 2020 07:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 02 May 2020 07:52 PM IST
सार
- परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने के खिलाफ स्टेटस लगाकर जताया विरोध
- गढ़वाल विवि से की परीक्षा फॉर्म प्रक्रिया बंद करने की मांग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेमेस्टर परीक्षाओं के फॉर्म ऑनलाइन भरने के गढ़वाल विवि के आदेश के खिलाफ सत्यम शिवम ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। इस कड़ी में शनिवार को सैंकड़ों छात्रों ने वॉट्सएप स्टेटस लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
छात्र नेता आकिब अहमद ने बताया कि तमाम ऐसे छात्र हैं, जिनके गांव तक कनेक्टिविटी नहीं है। वहीं, ऑनलाइन फार्म भरने में गलती भी हो सकती है। इसके खिलाफ संगठन के फेसबुक पेज पर भी मुहिम चलाई जा रही है। डीएवी के छात्रसंघ महासचिव नीरज सिंह के आह्वान पर बड़ी संख्या में छात्रों ने वॉट्सएप स्टेटस लगाया और विवि का विरोध जताया।
विज्ञापन
इस मुहिम में मनमोहन रावत, शुभम राठौर, शिवम, अरविंद चौहान, साद मिर्जा, फहाद, हनी रावत ने भी समर्थन दिया।
बिना परीक्षा पास करने की मांग
मसूरी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को एसडीएम मसूरी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर गढ़वाल विवि के फरमान का विरोध किया है। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस पवार ने कहा कि छात्रों को बिना परीक्षा अगली क्लास में प्रमोट किया जाए।
विज्ञापन